[ad_1]
नई दिल्ली. भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज आगामी महिला आईपीएल के लिए रिटायरमेंट से बाहर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसके मार्च के पहले सप्ताह से खेले जाने की संभावना है. उद्घाटन महिला आईपीएल से पहले बहुत सारी चीजें हो रही हैं और भाग लेने वाली पांच टीमों के नाम जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है. महिला आईपीएल एक बड़ा इवेंट होने वाला है और इसके लिए मिताली राज अपनी रिटायरमेंट भी वापस ले सकती हैं.
जुलाई 2022 में इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी ईशा गुहा और न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर फ्रेंकी मैके के साथ आईसीसी के 100% क्रिकेट पोडकास्ट पर बातचीत में मिताली ने WIPL के लिए रिटायरमेंट से वापस आने का संकेत दिया था. मिताली राज ने कहा था, ”मैं वह विकल्प खुला रख रही हूं. मैंने अभी फैसला नहीं किया है. महिला आईपीएल होने में अभी कुछ और महीने बाकी हैं. महिला आईपीएल के पहले सीजनका हिस्सा बनना अच्छा होगा.” 40 साल की महिला क्रिकेटर ने देश के लिए 89 टी20 इंटरनेशनल में भाग लिया. उन्होंने 37.52 केऔसत से 2,364 रन बनाए हैं. उन्होंने आखिरी बार 2019 में घर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. मिताली ने जून 2022 में संन्यास लेने से पहले वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखा था.
वर्ल्ड कप 2023 के मैचों का टाइम बदलना चाहते हैं अश्विन, वजह है काफी बड़ी, क्या मानेगा BCCI?
क्या झूलन भी रिटायरमेंट से आएंगी बाहर?
मिताली की उपस्थिति निश्चित रूप से लीग के लिए एक अच्छी रहेगी और अगर भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी भी ऐसा करने का फैसला करती हैं तो यह दोहरी खुशी की बात हो सकती है. दो दशकों तक भारत की गेंदबाजी की अगुवाई करने वाली झूलन देश के लिए आखिरी बार 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी सीरीज में खेली थीं. उस समय एक सवाल के जवाब में झूलन गोस्वामी ने डब्ल्यूआईपीएल में भाग लेने के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा था.
झूलन गोस्वामी ने कहा तब कहा था, ”अभी तक मैंने फैसला नहीं किया है, क्योंकि अभी तक महिला आईपीएल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हमें उम्मीद है कि यह आने वाले सीजन में आ सकता है. आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और फिर मैं फैसला करूंगी. इस वक्त मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना करियर खत्म कर रही हूं. मैंने हर पल एन्जॉय किया है.”
मिताली और झूलन दोनों ने दो दशकों तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की है और न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में फैन्स के बीच अपना क्रेज बनाया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक,, आठ आईपीएल टीमों ने डब्ल्यूआईपीएल के लिए टीमों को खरीदने में रुचि दिखाई है और अगले कुछ सप्ताह बहुत दिलचस्प होने वाले हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Jhulan Goswami, Mithali raj, Women cricket, Women IPL
FIRST PUBLISHED : January 16, 2023, 12:03 IST
[ad_2]
Source link