Home Breaking News Rishabh Pant Tweet: सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला ट्वीट, लिखा- वापसी का सफर शुरू, चुनौतियों के लिए तैयार

Rishabh Pant Tweet: सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला ट्वीट, लिखा- वापसी का सफर शुरू, चुनौतियों के लिए तैयार

0
Rishabh Pant Tweet: सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला ट्वीट, लिखा- वापसी का सफर शुरू, चुनौतियों के लिए तैयार

[ad_1]

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सड़क हादसे के बाद पहली बार कोई ट्वीट किया है। पंत ने बताया है कि उनके पैर की सर्जरी सफल रही है और अब उनकी वापसी का सफऱ शुरू हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे के मदद के लिए बीसीसीआई, बीसीसीआई सचिव जय शाह और सरकार का शुक्रिया अदा किया है। ऋषभ पंत 30 दिसंबर के दिन अपने घर लौटते समय रूढ़की के पास सड़क हादसे का शिकार हुए थे। उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद काफी दूर तक घिसटती रही थी। इसके बाद कार में आग लग गई थी। हालांकि, पंत सही समय पर कार से बाहर आ गए और उनकी जान बच गई। अब पंत ने ट्वीट कर अपनी हालत के बारे में बताया है और मदद करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

ऋषभ पंत ने लिखा “मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी का सफर शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। अविश्वसनीय समर्थन के लिए बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों का धन्यवाद।”

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here