[ad_1]
नई दिल्ली. बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को घोषणा की कि वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार 7 साल के लिए 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. टी20 लीग के लिए नीलामी मुंबई में सोमवार को क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय पर आयोजित की गई. पहले महिला आईपीएल के मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है. इसमें 5 टीम हिस्सा लेंगी और सभी मैच मुंबई में होंगे. ग्लोबल अधिकार 3 श्रेणी के हैं, जिनमें टीवी, डिजिटल और संयुक्त अधिकार शामिल हैं. वायकॉम 18 ने संयुक्त अधिकारों के लिए सफल बोली लगाई. मेंस आईपीएल में तीनों अधिकार अलग-अलग बेचे गए.
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी बोर्ड की विज्ञप्ति में कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है और हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई द्विपक्षीय सीरीज इस बात की गवाह है कि महिला क्रिकेट भारत में कितना लोकप्रिय हो चुका है.’ बीसीसीआई सचिव जय शाह के अनुसार अगले 5 साल में हर मैच के 7.09 करोड़ रुपए मिलेंगे. शाह ने कहा, ब्रॉडकॉस्टर खेल को व्यापक दर्शकों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लीग में उनकी सक्रिय रुचि एक स्पष्ट संकेत है कि महिला इंडियन प्रीमियर लीग सही दिशा में आगे बढ़ रही है.
उन्होंने कहा कि मैं 951 करोड़ रुपये की संयुक्त बोली के साथ टीवी और डिजिटल दोनों अधिकारों को हासिल करने के लिए वायकॉम 18 को बधाई देता हूं और उनका स्वागत करता हूं. यात्रा अच्छी और सही मायने में शुरू हुई है. हम इस महीने एक और बड़ा कदम उठाएंगे, जब 5 फ्रेंचाइजी की घोषणा की जाएगी.

वायकॉम 18 ने 23,758 करोड़ रुपए में पुरुष आईपीएल के डिजिटल अधिकार हासिल किए थे जबकि डिजनी स्टार ने जून 2022 में आयोजित तीन दिन की नीलामी के दौरान 2023 से शुरू होने वाली 5 साल की अवधि के लिए 23,575 करोड़ रुपये के टीवी अधिकारों को बरकरार रखा था. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने कहा कि इस प्रक्रिया में सभी बोली लगाने वालों का विश्वास भी इस बात की गवाही देता है कि वे इसमें निवेश करने में फायदा देखते हैं जो हर गुजरते साल के साथ बढ़ रहा है.
‘लेडी सहवाग’ नाम तो सुना होगा, 10 रुपये के लिए मारे बड़े शॉट्स, लड़का बन एकेडमी में ली ट्रेनिंग
उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति दिखाई है और हमारी अपनी टी20 लीग महिला क्रिकेट के प्रति हमारे दृष्टिकोण और भारत में इसके विकास की क्षमता को मजबूत करती है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने भी उम्मीद जताई है कि महिला टी20 लीग नए आयाम स्थापित करेगी.
**(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, IPL, IPL 2023, Women IPL
FIRST PUBLISHED : January 16, 2023, 16:51 IST
[ad_2]
Source link