Home Breaking News राखी सावंत का हुआ मिसकैरेज! आदिल से शादी और मां की बीमारी के बाद अभिनेत्री ने किया एक और खुलासा

राखी सावंत का हुआ मिसकैरेज! आदिल से शादी और मां की बीमारी के बाद अभिनेत्री ने किया एक और खुलासा

0
राखी सावंत का हुआ मिसकैरेज! आदिल से शादी और मां की बीमारी के बाद अभिनेत्री ने किया एक और खुलासा

[ad_1]

अभिनेत्री राखी सावंत लगातार अपनी शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों राखी सावंत बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले आदिल खान का शादी से इनकार करना। फिर, बीमारी में मां की हालत नाजुक होना। इसके साथ ही राखी सावंत की प्रेग्नेंसी की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले तो वह अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है और चौंका देने वाला खुलासा किया है।

दरअसल, फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया है कि राखी सावंत सच में प्रेग्नेंट थीं। विरल भयानी ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि राखी सावंत के साथ बातचीत हुई और उन्होंने अपने मिसकैरेज का खुलासा किया है। राखी ने विरल भयानी से बात करते हुए कहा कि ‘हां भाई, मैं प्रेग्नेंट थी। मैंने बिग बॉस मराठी शो में भी अनाउंस किया था, लेकिन सभी ने सोचा कि यह एक मजाक है और किसी ने भी इसे सीरियसली नहीं लिया। मैं प्रेग्नेंट थी लेकिन मेरा मिसकैरेज हो गया था।’

SS Rajamouli: एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं

मां की बीमारी ने राखी सावंत को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। कैंसर के बाद उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ है और वह इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हाल ही में, राखी ने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया और बताया कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। राखी ने कहा ‘मेरी मम्मी किसी को पहचान नहीं पा रही हैं। मम्मी ठीक से खा भी नहीं पा रही हैं। उनकी आधी से ज्यादा बॉडी पैरालाइज हो गई है। मैं अंबानी जी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अंबानी जी मेरी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। हॉस्पिटल में जो ज्यादा महंगे ट्रीटमेंट है, उसे मेरे लिए कम करवा रहे हैं।’

The Kashmir Files: सिनेमाघरों में इस दिन दोबारा रिलीज होगी ‘द कश्मीर फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री ने बताई वजह

राखी से शादी की बात पर आदिल इनकार कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी इस शादी को कबूल किया। आदिल खान ने सोशल मीडिया पर राखी के साथ अपने निकाह की तस्वीर साझा कर लिखा था कि वह दोनों शादीशुदा हैं और इस बात से वह कभी मना नहीं कर रहे हैं। फिलहाल, वह कुछ चीजों को सही करने में लगे हैं। इसके बाद राखी और आदिल ने मीडिया के सामने भी अपना बयान दिया, जहां  राखी ने कहा कि सलमान खान ने उनकी शादी को बचाया है।

Sayantani Ghosh: जिस शो से घर-घर में हुईं मशहूर उसी ने कर दिया था बेघर, सायंतनी घोष का छलका बरसों पुराना दर्द



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here