Home Sports ICC Test Rankings: आईसीसी की बड़ी गलती से टीम इंडिया बनी नंबर 1, भूल सुधारी तो…

ICC Test Rankings: आईसीसी की बड़ी गलती से टीम इंडिया बनी नंबर 1, भूल सुधारी तो…

0
ICC Test Rankings: आईसीसी की बड़ी गलती से टीम इंडिया बनी नंबर 1, भूल सुधारी तो…

[ad_1]

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक बड़ी गलती कर दी है. आईसीसी की वेबसाइट की गड़बड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को छीनते हुए भारत को क्षण भर के लिए टेस्ट में वर्ल्ड नंबर 1 बना दिया था. ऑस्ट्रेलिया के 126 अंकों के बजाय आईसीसी ने रोहित शर्मा एंड कंपनी को 115 रेटिंग अंक दिए, जिससे वे नए विश्व नंबर 1 बन गए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पास 126 के बजाय केवल 111 अंक दिखाए. हालांकि, कुछ ही देर बाद आईसीसी ने अपनी इस गलती को सुधार लिया और ऑस्ट्रेलिया को दोबारा से नंबर 1नबना दिया.

इस गलती ने क्षण भर के लिए अंक तालिका में भारत को टॉप पर रखा, लेकिन गलती सुधारने के बाद भारत नंबर 2 पर आ गया. हालांकि, भारत भी नंबर 1 बन सकता है, लेकिन उसे घर में ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हराना होगा. ऑस्ट्रेलिया 9 फरवरी से शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी) खेलने के लिए भारत का दौरा करने वाला है.

बिकिनी में आग लगाती है यह स्पिन की जादूगरनी, क्रिकेट की पिच से लेकर हॉकी के टर्फ तक पर लोग देख चुके हैं जलवा

पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर को मलाइका अरोड़ा की बहन कर चुकी हैं डेट… 4 साल में हुआ ब्रेकअप.. सहेली के पति को बनाया हमसफर

बता दें कि भारत ने हाल ही में पड़ोसी देश बांग्लादेश के खिलाफ घर से बाहर टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी. इसे जोड़ते हुए भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 में अपने स्थान को पक्का करना बाकी है. दूसरी ओर, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक के बाद एक जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम आईसीसी इवेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है.

News18 Hindi

आईसीसी ने गलती से भारत को टेस्ट रैंकिंग में बनाया नंबर 1
News18 Hindi

गलती सुधारने के बाद भारत पहुंचा नंबर 2 पर

भारत वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया से पीछे दूसरे स्थान पर है. दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीमों के बीच मुकाबले में भारत के पास विश्व में नंबर एक स्थान हासिल करने का मौका होगा. टेस्ट में वर्ल्ड नंबर 1 पर कैसे पहुंच सकता है भारत?

1. ऑस्ट्रेलिया 126 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर है.
2. भारत 115 रेटिंग अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और उसके पास पहला स्थान हासिल करने का अच्छा मौका है.
3. अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को 2-0 या 3-1 से हरा देता है, तो वह ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बन सकता है.
4. भारत के लिए 1-1 या 1-0 की जीत भी ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलने के लिए काफी नहीं होगी.
5. भारत के पास विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में फाइनल मैच के लिए अपना स्थान पक्का करने का भी अवसर है.

Tags: Australia Cricket Team, ICC Test Rankings, Team india, World test championship, WTC, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here