Home Sports IND vs NZ: कुलदीप या चहल? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में किसे मिलेगा मौका और क्यों?

IND vs NZ: कुलदीप या चहल? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में किसे मिलेगा मौका और क्यों?

0
IND vs NZ: कुलदीप या चहल? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में किसे मिलेगा मौका और क्यों?

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी से 3 वनडे की सीरीज
कुलदीप या युजवेंद्र में से किसे मिलेगा वनडे सीरीज में मौका?

नई दिल्ली. श्रीलंका को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद रोहित शर्मा की टीम इंडिया की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में इसी प्रदर्शन को दोहराने पर है. हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के सामने वही पुराना सवाल खड़ा होगा कि किसे टीम में रखें और किसे ड्रॉप करें. खासतौर पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के मामले में तो जरूर ऐसा होगा. कुछ साल पहले तक दोनों एकसाथ प्लेइंग-XI का हिस्सा होते थे. लेकिन, अब टीम कॉम्बिनेशन के लिहाज से यह फॉर्मूला फिट नहीं बैठता. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कप्तान के सामने यही चुनौती कि इन दोनों में किसे और क्यों चुनें.

अक्षर पटेल पारिवारिक वजहों से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट उनके स्थान पर वनडे सीरीज में प्लेइंग-XI कम से कम एक फिंगर स्पिनर बॉलिंग ऑलराउंडर को तो जरूर मौका देगा. तो इस रोल के लिए वॉशिंगटन सुंदर का चुना जाना करीब-करीब तय है. लेकिन, जब बात रिस्ट स्पिनर की आएगी तो चहल और कुलदीप नहीं, बल्कि चहल या कुलदीप में किसी एक को ही मौका मिलेगा.

कुलदीप या चहल में से किसी एक को चुनना मुश्किल
चहल श्रीलंका के खिलाफ कंधे की चोट के कारण आखिरी दो वनडे नहीं खेले थे. अगर वो अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबरे होंगे तो रोहित-राहुल का सिरदर्द नहीं बढ़ेगा और कुलदीप तीनों वनडे में खेलते नजर आ सकते हैं. हालांकि, अगर चहल फिट हुए तो फिर भारत के लिए दोनों रिस्ट स्पिनर में से किसी एक को चुनने का मुश्किल फैसला लेना होगा.

इसके लिए टीम मैनेजमेंट अनुभव, हालिया फॉर्म, न्यूजीलैंड की कमजोरी और भारतीय कंडीशंस में कौन बेहतर होगा? इन सब पैमानों को परखने के बाद कुलदीप या चहल में से किसे एक को मौका देगा. चहल पिछले कुछ वनडे मैच में महंगे साबित हुए हैं. लेकिन, घर में उनका अनुभव और लेग स्पिन गेंदबाजी अभी भी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है. हालांकि, कुलदीप ने इंटरेशनल क्रिकेट में वापसी की है, तब से हर मैच के साथ टीम में अपनी जगह परमानेंट करने का दावा मजबूत ही किया है.

कमबैक के बाद कुलदीप और खतरनाक
कुलदीप ने अपने एक्शन में जो बदलाव किया है, उससे वो और खतरनाक हो गए हैं. उन्हें ज्यादा टर्न और ड्रिफ्ट मिल रहा है. वो अपने पिछले तीन इंटरनेशनल मुकाबलों में दो बार बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं. ऐसे में इस बात को नजरअंदाज करना टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किल होगा. उन्होंने चहल की गैरहाजिरी में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दोनों वनडे में अच्छी गेंदबाजी की थी और कुल 5 विकेट झटके थे. कोलकाता वनडे में तो उन्होंने 3 विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे.

IND vs NZ ODI: …तो जो ईशान किशन के साथ हुआ था, वही दिन रोहित के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी को देखना पड़ेगा!

घर में कुलदीप ने ज्यादा विकेट झटके
अनुभव के पैमाने पर तो चहल और कुलदीप बराबर ही नजर आते हैं. कुलदीप ने 75 वनडे में 124 विकेट लिए हैं तो वहीं चहल के खाते में 71 वनडे से 119 विकेट हैं. हालांकि, जब घर में गेंदबाजी की बात होती है तो कुलदीप का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. कुलदीप ने घर में 30 मैच में 31 की औसत से 49 विकेट लिए हैं. जबकि चहल ने घर में 17 वनडे ही खेले हैं और इसमें उन्होंने 28 विकेट झटके हैं. कुलदीप ने अपने वनडे करियर के करीब आधे विकेट घर में ही लिए हैं. ऐसे में होम कंडीशन में कुलदीप बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

ILT20 2023: क्रिकेट में WWE? रॉबिन उथप्पा को ग्रीन बेल्ट के साथ देख ठनका फैंस का माथा, पूछा- ILT20 में चल क्या रहा

श्रीलंका सीरीज में कुलदीप ने अच्छी गेंदबाजी की
हालिया फॉर्म की बात करें तो इक्का-दुक्का मैच में खराब प्रदर्शन को छोड़ दें तो चहल और कुलदीप के प्रदर्शन में बहुत अंतर नहीं है. पिछले 10 वनडे में चहल ने 15 तो कुलदीप ने 17 विकेट लिए हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए दोनों में से किसी को चुनना आसान नहीं होगा और अगर श्रीलंका सीरीज के आधार पर फैसला लिया जाता है तो फिर चहल को कुछ और मुकाबलों में बाहर बैठना पड़ सकता है.

Tags: India vs new zealand, India Vs Sri lanka, Kuldeep Yadav, Rohit sharma, Team india, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here