Home Sports IND vs NZ: नंबर-1 टीम से टक्कर से पहले टीम इंडिया ने रोहित-विराट के बिना की पार्टी, RRR के सुपरस्टार बने मेजबान

IND vs NZ: नंबर-1 टीम से टक्कर से पहले टीम इंडिया ने रोहित-विराट के बिना की पार्टी, RRR के सुपरस्टार बने मेजबान

0
IND vs NZ: नंबर-1 टीम से टक्कर से पहले टीम इंडिया ने रोहित-विराट के बिना की पार्टी, RRR के सुपरस्टार बने मेजबान

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को हैदराबाद में पहला वनडे खेला जाएगा
भारतीय खिलाड़ियों ने की RRR फिल्म के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ पार्टी

नई दिल्ली. श्रीलंका को वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद भारत को न्यूजीलैंड से मुकाबला करना है. दोनों के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में 18 जनवरी को खेला जाएगा. इस मैच के लिए रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया हैदराबाद पहुंच चुकी है. लेकिन, वनडे की नंबर-1 टीम न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ करने से पहले टीम इंडिया ने पार्टी की. वो भी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना.

इस पार्टी के मेजबान थे ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR के स्टार जूनियर NTR.उन्होंने ग्लोडन ग्लोब अवॉर्ड में अपनी फिल्म RRR को मिली सफलता के बाद यह पार्टी आयोजित की थी. RRR फिल्म के ‘नाटू-नाटू’ गाने को ग्लोडन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग चुना गया था. संयोग से, टीम इंडिया भी हैदराबाद में थी. ऐसे में जूनियर एनटीआर ने भारतीय खिलाड़ियों को अपनी फिल्म की इस सक्सेस पार्टी के लिए बुलाया था. इसमें शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन समेत करीब-करीब पूरी टीम इंडिया पहुंची थी. इस पार्टी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज काफी अहम है. न्यूजीलैंड वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज है और पाकिस्तान को हराकर भारत आई है. टीम इंडिया अगर श्रीलंका की तरह ही न्यूजीलैंड को भी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रहती है तो फिर वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ जाएगी.

IND vs NZ: कुलदीप या चहल? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में किसे मिलेगा मौका और क्यों?

IND vs NZ ODI: …तो जो ईशान किशन के साथ हुआ था, वही दिन रोहित के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी को देखना पड़ेगा!

भारतीय वनडे स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रीकर भरत (विकेट कीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल

Tags: India vs new zealand, Ishan kishan, RRR Movie, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here