Home Sports India vs New Zealand : राशिद, हसरंगा उड़ गए, अब सेंटनर-सोढ़ी की बारी, कीवी कैसे करेंगे इस तूफान का सामना?

India vs New Zealand : राशिद, हसरंगा उड़ गए, अब सेंटनर-सोढ़ी की बारी, कीवी कैसे करेंगे इस तूफान का सामना?

0
India vs New Zealand : राशिद, हसरंगा उड़ गए, अब सेंटनर-सोढ़ी की बारी, कीवी कैसे करेंगे इस तूफान का सामना?

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ जड़ा था अपना 71वां इंटरनेशनल शतक
बांग्‍लादेश और श्रीलंका के स्पिनरों का वनडे में सामना करते हुए ठोके 3 शतक

नई दिल्‍ली. विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों ‘किंग कोहली’ वाले अंदाज में वापस आ गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों में 2 शतक जड़कर उन्‍होंने साबित कर दिया कि अभी तूफान कमजोर नहीं पड़ा है. टीम इंडिया (Team India)  को अब न्‍यूजीलैंड (IND vs NZ)  के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. कीवी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का सबब विराट कोहली ही होंगे. टिम साउदी का ना होना टीम के पेस अटैक पर असर डालेगा. न्‍यूजीलैंड टीम में मिचेल सेंटनर (Mitchell Santer) और ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) के तौर पर 2 बेहतर स्पिनर मौजूद हैं. हालांकि राशिद खान, शाकिब अल हसन और वानिंदु हसरंगा का हाल देखने के बाद इन दोनों स्पिनरों के लिए गुंजाइश बेहद कम नजर आ रही है.

विराट कोहली की प्रचंड फॉर्म की शुरुआत एक मायने में बीते अगस्‍त-सितंबर में खेले गए एशिया कप से हुई थी. टी20 फॉर्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट में विराट ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ शतक लगाया. यह उनका 71वां इंटरनेशनल शतक था, जो 3 साल के इंतजार के बाद आया. इस मैच में कोहली ने 200 के स्ट्राइक रेट से 61 गेंदों में नाबाद 122 रन ठोक दिए. इसमें 6 छक्‍के और 12 चौके शामिल थे. अफगानिस्‍तान टीम में दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ स्पिनरों में शुमार राशिद खान मौजूद थे लेकिन, वह भी विराट को रोक नहीं पाए.

” isDesktop=”true” id=”5234563″ >

शाकिब के छुड़ाए छक्‍के
विराट ने बीते दिसंबर में बांग्‍लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 91 गेंदों में 113 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यह विराट का 44वां वनडे शतक था. इससे पहले 2019 में उन्‍होंने वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ा था. इस मैच में विराट और ईशान ने बांग्‍लादेश के अन्‍य गेंदबाजों के साथ स्‍टार स्पिनर शाकिब अल हसन की भी जमकर धुनाई की थी. शाकिब ने अपने 10 ओवर में 68 रन खर्च कर दिए थे. श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में कोहली ने 2 शतक जड़ दिए. पहले वनडे में विराट ने 113 रन बनाए. श्रीलंका के श्रेष्‍ठ स्पिनर वानिंदु हसरंगा 67 रन लुटाने के बाद भी विराट का विकेट नहीं ले पाए. आखिरी वनडे में विराट ने नाबाद 166 रन की पारी खेली. इस मैच में भी हसरंगा कोहली को रोकने में नाकाम रहे. उन्‍होंने अपने 10 ओवर में बगैर विकेट लिए 54 रन दिए.

India vs New Zealand : न्‍यूजीलैंड के 2 बैटर टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, पाकिस्‍तान को भी कर चुके हैं पस्‍त

टीम इंडिया ने साल की पहली वनडे-टी20 सीरीज जीतने के बाद लगाई बड़ी छलांग, टेस्ट में बनी नंबर-1

सेंटनर और सोढ़ी क्‍या करेंगे?
34 साल के विराट ने इन सभी मैचों में राशिद से लेकर हसरंगा तक को बहुत बेहतर तरीके से खेला. वह स्पिनरों के खिलाफ अपने पैरों का पूरा इस्‍तेमाल कर रहे हैं. कोहली बैकफुट पर जाकर आसानी से गैप में हिट कर रहे हैं. न्‍यूजीलैंड के स्‍टार स्पिनर मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी के लिए यह अच्‍छा संकेत नहीं है. बाएं हाथ से बॉलिंग करने वाले सेंटनर ने वनडे फॉर्मेट में विराट को सिर्फ एक बार आउट किया है वहीं, सोढ़ी 3 बार उनका विकेट लेने में सफल रहे हैं.

Tags: India vs new zealand, Ish Sodhi, Mitchell Santner, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here