[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
– फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति दे दी। नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है।
नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में मिली हार के बाद भी उन्हें एक साल एक्सटेंशन मिला है। ऐसे में सवाल है कि आखिर भाजपा ने ऐसा क्यों किया? इसके क्या मायने हैं?
[ad_2]
Source link