[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व बैटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने विदर्भ की टीम के लिए खेलते हुए रनों का अंबार लगा दिया. वसीम जाफर ने घरेलू क्रिकेट के लगभग हर उस रिकॉर्ड को तोड़ा जहां तक पहुंचने की हर खिलाड़ी की चाह होती है. विदर्भ की टीम जाफर जैसे सीनियर खिलाड़ी की मौजूदगी में रणजी ट्रॉफी खिताब भी अपने नाम कर चुकी है. हालांकि इस पूर्व सलामी बैटर की रिटायरमेंट के बाद लगता है कि उनकी टीम को किसी की नजर लग गई है. नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मैच में मेजबान टीम 74 रन पर ऑलआउट हो गई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात ने पांच विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं. विदर्भ पहली पाीर के आधार पर 114 रन पिछड़ चुकी है.
5 बैटर नहीं खोल पाए खाता
अक्षय वाडकर की कप्तानी वाली यह टीम तीन अंकों में रन तक नहीं बना पाई. उनकी टीम के पांच खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल पाए. स्वयं कप्तान भी शून्य पर ही आउट हुए. इसके अलावा ओपनिंग बैट्समैन फैज फैजल, हर्ष दुबे यश ठाकुर, अक्षर वाखरे जीरो के निजी स्कोर पर आउट हुए. दूसरे ओपनिग बैट्समैन संजय रघुनाथ ने सर्वाधिक 61 गेंदों पर 33 रन बनाए. स्टार बैटर अर्थव तायडे भी महज एक रन ही बना पाए. 25 रन तक पहुंचते-पहुंते ही विदर्भ की आधी टीम डगआउट लौट चुकी थी.
IND vs NZ, 1st ODI : न्यूजीलैंड और भारत को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हुए बाहर
दो गेंदबाजों ने चित की पूरी टीम
इस मुकाबले में गुजरात के दो गेंदबाज चिंतन गाजा और तेजस पटेल का जादू चला. दोनों ने मिलकर पूरी विदर्भ की टीम को पवेलियन का रास्ता दिखा गया. चिंतन और तेजस को 5-5 विकेट मिले. दोनों ने मिलकर 31वें ओवर में ही मेजबान टीम को धराशाही कर दिया. चिंतन ने 31 और तेजस ने 19 रन खर्च किए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, Ranji cricket, Ranji Trophy, Wasim Jaffer
FIRST PUBLISHED : January 17, 2023, 19:32 IST
[ad_2]
Source link