[ad_1]
नई दिल्ली. क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी तो हमने कई सुने होंगे लेकिन जब बात लगातार चार विकेट लेने की आती है तो जहन में किसी भारतीय खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आता है. केवल एक खिलाड़ी है वो ऐसा कर चुका है और वो हैं श्रीलंका के घातक तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga). अब इस फेहरिस्त में एक अंजान खिलाड़ी का नाम भी जुड़ गया है. जी हां, साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला अंडर-19 विश्व कप (Women Under-19 T20 World Cup 2023) के दौरान एक अंजान खिलाड़ी ने चार गेंदों पर चार विकेट झटककर इतिहास रच दिया है. इस खिलाड़ी का नाम है हेनरीट इशिम्वे. हेनरीट ने जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम के खिलाफ अपने ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार बैटर्स को धराशाही कर दिया.
जिम्बाब्वे को दी शिकस्त
मैच में हेनरीट इशिम्वे ने कुल चार ही विकेट निकाले. उन्होंने 3.4 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान इस तेज गेंदबाज ने 13 रन देकर चार विकेट झटके. उनकी इस शानदार गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे की टीम 80 रन पर ऑलआउट हो गई. रवांडा ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए थे. उन्होंने 39 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, Lasith malinga, Sports news
FIRST PUBLISHED : January 17, 2023, 20:41 IST
[ad_2]
Source link