Home Sports मोहम्मद सिराज नहीं रोहित शर्मा का ‘ब्रह्मास्त्र’ ये खिलाड़ी, मुश्किल में आता है काम

मोहम्मद सिराज नहीं रोहित शर्मा का ‘ब्रह्मास्त्र’ ये खिलाड़ी, मुश्किल में आता है काम

0
मोहम्मद सिराज नहीं रोहित शर्मा का ‘ब्रह्मास्त्र’ ये खिलाड़ी, मुश्किल में आता है काम

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में न्यूीजलैंड के खिलाफ दर्ज की जीत
भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जीत के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा. शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड की टीम मुकाबला आखिरी ओवर तक ले लगी. माइकल ब्रेसबेल ने अकेले दम पर भारत की नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया. आखिर में मुश्किल से भारत जीत दर्ज कर पाया.

भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज बेहद अहम है. अगर टीम इंडिया यहां 3-0 से जीत हासिल करने में कामयाब हुई तो वो इस फॉर्मेट में नंबर एक टीम बन जाएगी. भारत की उम्मीदों पर लगभग पानी फिर ही गया था लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने अपने उस खिलाड़ी को गेंद थमाई जो हमेशा ही मुश्किल में उनके काम आता है. ब्रेसबेल और मिचेल सैंटनर की पारी ने मैच को आखिरी ओवर तक खींच लिया. भारत को जीत मिली लेकिन 349 रन का बचाव तक में जैसे टीम के पसीने छूटे वो चिंता की बात है.
” isDesktop=”true” id=”5242975″ >

मोहम्मद सिराज गजब फॉर्म में

कप्तान रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद सिराज लगातार विकेट चटका रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में उन्होंने 4 विकेट चटकाए और 5 विकेट हासिल करने से चूक गए. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ. वैसे मैच को सिराज ने ही बनाया लेकिन जीत तो रोहित को उनके ब्रह्मास्त्र ने दिलाई.

रोहित के पास ब्रह्मास्त्र

मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए इरफान पठान ने इस बात का खुलासा किया कि कप्तान रोहित शर्मा का ट्रंप कार्ड शार्दुल ठाकुर हैं. कप्तान उनके उपर काफी ज्यादा भरोसा करते हैं और यही वजह है कि वो प्लेइंग इलेवन में उनको रखते हैं. जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती है तो शार्दुल वहां आकर काम कर जाते हैं. पहला विकेट गिरने के बाद जब मैच में हेनरी निकोल्स और एलन फिन की जोड़ी जम रही थी तो शार्दुल ने ही इसे तोड़ा.

आखिरी ओवर में जब ब्रेसवेल स्ट्राइक पर थे और भारत को 20 रन का बचाव करना था तो रोहित ने शार्दुल को ही बुलाया. जबकि कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर का विकल्प उनको पास मौजूद था. पहली गेंद पर जरूर उनको छक्का पड़ा लेकिन विकेट लेकर मैच भी इसी गेंदबाज ने खत्म किया. शार्दुल ने मैच में सिर्फ दो विकेट चटकाए लेकिन दोनों ही बल्लेबाज बेहद खतरनाक थे और मैच मैदान पर टिके रहते तो मैच का नतीजा बदल जाता.

Tags: India vs new zealand, Rohit sharma, Shardul thakur

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here