Home Sports श्रेयस अय्यर के चोटिल होने से 2 खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत, एक का हो सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने से 2 खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत, एक का हो सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू

0
श्रेयस अय्यर के चोटिल होने से 2 खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत, एक का हो सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रेयस अय्यर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल
अय्यर बैक इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
उनकी गैरहाजिरी में एक बैटर का हो सकता है टेस्ट डेब्यू

नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज से बाहर हो गए. अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में हुए तीसरे और आखिरी वनडे के बाद पीठ में जकड़न की शिकायत की थी. इस बात को ध्यान में रखते हुए कि अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट की सीरीज की टीम में चुना गया है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाने के लिए कहा है. अय्यर की बैक इंजरी को देखते हुए उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट में खेलने की उम्मीद कम नजर आ रही है. हालांकि, अभी भी टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वो 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होने पहले टेस्ट से पहले फिट हो जाएंगे. इसी वजह से अभी उन्हें टेस्ट टीम में बरकरार रखा गया है.

इस बीच, अगर श्रेयस अय्यर की चोट समय रहते ठीक नहीं होती है तो मुंबई टीम में उनके साथी बैटर सरफराज खान को टेस्ट स्क्वॉड से जोड़ा जा सकता है. सरफराज ने एक दिन पहले ही रणजी ट्रॉफी में फिर शतक ठोका है.

अय्यर का पहले 2 टेस्ट में खेलना मुश्किल
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, ‘अय्यर की चोट कितनी गहरी है, यह जानने के लिए कुछ और टेस्ट कराने होंगे. लेकिन अबतक जो हमें पता चला है, उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट में खेलना मुश्किल है. हालांकि, हमारे पास अभी भी वक्त है. अगर वो वक्त रहते रिकवर हो जाते हैं तो फिर जरूर खेलेंगे.’

सूर्यकुमार का टेस्ट डेब्यू हो सकता है
अगर श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट से बाहर हो जाते हैं तो फिर सूर्यकुमार यादव का टेस्ट डेब्यू का मौका मिलना तय है. भारत के लिए डेब्यू करने के 2 साल के भीतर ही सूर्यकुमार टी20 के नंबर-1 बैटर बन गए और अब टीम के उपकप्तान भी बन चुके हैं. वो भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे विश्व की प्लानिंग का भी हिस्सा हैं. सूर्यकुमार काफी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले हैं. ऐसे में अब उनकी अगली कोशिश टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने की होगी.

मिडिल ऑर्डर में अय्यर ने अपनी जगह पक्की
भारतीय टीम मैनेजमेंट अजिंक्य रहाणे से आगे देखने का मन बना चुका है. ऐसे में भारत को टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में एक मजबूत बैटर की जरूरत है. श्रेयस अय्यर ने कुछ अच्छी टेस्ट पारियां खेलकर अपनी जगह करीब-करीब पक्की कर ली है. हालांकि, शॉर्ट गेंद के खिलाफ वो अभी भी संघर्ष करते हैं. लेकिन, सूर्यकुमार यादव को शॉर्ट गेंद को खेलने में कोई परेशानी नहीं होती है. ऐसे में अगर अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होते हैं तो सूर्यकुमार का टेस्ट डेब्यू हो सकता है और वो 5 नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं.

इसे लेकर बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. अगर श्रेयस भी सीरीज से बाहर होते हैं तो सूर्या ही हैं, जो लाइन में हैं. इसी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया.

IND vs NZ Live Streaming 1st ODI : न्‍यूजीलैंड को धूल चटाने की पूरी है तैयारी…नई सीरीज में क्‍या होगा मैच का समय?…जानें पूरी डिटेल

सूर्यकुमार का रेड बॉल क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है. वो मुंबई की तरफ से कुछ रणजी मैच खेले थे. उन्होंने रणजी ट्रॉफी की 4 पारियों में दो बार 90 प्लस स्कोर किया.

Rohit Sharma न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म कर पाएंगे शतकों का सूखा? 52 पारियों से इंटरनेशनल सेंचुरी का इंतजार.. Kohli से ले सकते हैं प्रेरणा

सरफराज खान का क्या?
सरफराज ने रणजी ट्रॉफी में तो रन बनाए हैं. लेकिन, इंडिया-ए टीम के लिए वो ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. हाल ही में इंडिया-ए टीम के बांग्लादेश दौरे पर गई थी. वहां सरफराज का प्रदर्शन फीका रहा था. वहीं, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ भी उन्होंने घरेलू सीरीज में 3 पारियों में 99 रन बनाए थे. ऐसे में उन्हें श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा तो जा सकता है. लेकिन, उनका खेलना मुश्किल है.

Tags: India vs Australia, India vs new zealand, Sarfaraz Khan, Shreyas iyer, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here