Home Breaking News Mumbai: पीएम मोदी आज मुंबई में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, BKC ग्राउंड के पास बैन रहेंगी उड़ान गतिविधियां

Mumbai: पीएम मोदी आज मुंबई में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, BKC ग्राउंड के पास बैन रहेंगी उड़ान गतिविधियां

0
Mumbai: पीएम मोदी आज मुंबई में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, BKC ग्राउंड के पास बैन रहेंगी उड़ान गतिविधियां

[ad_1]

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi
– फोटो : pmindia.gov.in

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंबई में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों में पुलिस थानों की सीमा के तहत उड़ान गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री का बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के एमएमआरडीए (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) मैदान में आयोजित होने वाले एक समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है, जो कि एक अपस्केल कमर्शियल हब है।

मुंबई पुलिस ने बुधवार को जारी एक आदेश में कहा कि गुरुवार को बीकेसी, अंधेरी, मेघवाड़ी और जोगेश्वरी जैसे चार पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र के तहत ड्रोन, पैराग्लाइडर और रिमोट से नियंत्रित माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट के उपयोग सहित उड़ान गतिविधियों की अनुमति दोपहर से आधी रात तक नहीं दी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि आतंकवादी या असामाजिक तत्व ड्रोन, पैराग्लाइडर और रिमोट से संचालित हल्के एयरक्राफ्ट का उपयोग करके हमला कर सकते हैं, इसलिए इस तरह की उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

शांति भंग होने की आशंकाओं से बचने के लिए उठाया गया कदम

आदेश में कहा गया है कि शांति भंग होने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की पूरी आशंका है और इससे मानव जीवन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंकाओं से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) के बीकेसी में शामिल होने की उम्मीद है।

कुछ सड़कों पर बंद रहेगा यातायात

कुछ सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कुछ सड़कों पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया जाएगा। इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त आयुक्त (कानून व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी और अन्य शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार दोपहर एमएमआरडीए मैदान का दौरा किया।

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान बुनियादी ढांचे के विकास, शहरी यात्रा को सुगम बनाने और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here