Home Breaking News Russia Ukraine War: पुतिन की निजी सेना से भागा पूर्व कमांडर, नॉर्वे में मांगी शरण

Russia Ukraine War: पुतिन की निजी सेना से भागा पूर्व कमांडर, नॉर्वे में मांगी शरण

0
Russia Ukraine War: पुतिन की निजी सेना से भागा पूर्व कमांडर, नॉर्वे में मांगी शरण

[ad_1]

Former Commander of Russia Wagner Mercenary Group Andrei Medvedev

Former Commander of Russia Wagner Mercenary Group Andrei Medvedev
– फोटो : GULAG.NET

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निजी सेना कहे जाने वाले वैगनर ग्रुप के पूर्व कमांडर आंद्रेई मेदवेदेव ने नॉर्वे में शरण मांगी है। रूस में भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के मसलों पर काम करने वाले अधिकार समूह गुलागू के मुताबिक मेदवेदेव को नॉर्वे की पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया।

मेदवेदेव ने नॉर्वे पुलिस से कहा कि उसकी यूनिट को सीमित राशन, गोला-बारूद और हथियार के साथ बस लड़ने के लिए यूक्रेन में झोंक दिया गया। इसके साथ ही आदेश दिया गया कि आगे भोजन और हथियारों की जरूरत जंग के मैदान में यूक्रेनी और भगोड़े रूसी सैनिकों को मारकर पूरी करें।

नीप्रो में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई

नीप्रोपेट्रोविस्क के गर्वनर वालेंटिन रेजनिशेंको ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक नीप्रो में मलबे से 44 लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले को युद्ध अपराध का खुला उदाहरण बताते हुए कहा कि रूस को हर गुनाह का जवाब देना होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here