Home Sports VIDEO: इंग्लिश प्लेयर ने बाउंड्री लाइन पर लपका नामुमकिन कैच, फ्लेमिंग को अपनी आंखों पर नहीं हो रहा यकीन

VIDEO: इंग्लिश प्लेयर ने बाउंड्री लाइन पर लपका नामुमकिन कैच, फ्लेमिंग को अपनी आंखों पर नहीं हो रहा यकीन

0
VIDEO: इंग्लिश प्लेयर ने बाउंड्री लाइन पर लपका नामुमकिन कैच, फ्लेमिंग को अपनी आंखों पर नहीं हो रहा यकीन

[ad_1]

नई दिल्ली. जोबर्ग सुपर किंग्स ने 17 जनवरी को दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग (SA20) का 11वें मैच प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. मैच हारने के बावजूद कैपिटल्स के खिलाड़ी विल जैक्स ने अपनी फील्डिंग से सभी को हैरान कर दिया है. विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन के करीब एक ऐसा नामुमकिन कैच लपका, जिसे देखने के बाद जोबर्ग सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

गेराल्ड कोएत्ज़ी ने अंतिम ओवर में एक कम फुल टॉस गेंद मिली. उन्होंने इसे लेग साइड में घुमाने की कोशिश की, लेकिन जैक विल्स ने बाउंड्री लाइन के करीब दौड़ लगाई और तेज गति से दौड़ते हुए ही दाहिने हाथ से कैच को लपक लिया. एक पल देखने को यह किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन की तरह लगा, क्योंकि इतनी तेज गति में दौड़ते हुए कैच पकड़ना असंभव लग रहा था. लेकिन जैक ने इसे कर दिखाया.
योगा टीचर को विदेशी क्रिकेटर ने बनाया हमसफर, भारत से ऐसा प्रेम, कभी लगाई गंगा में डुबकी कभी खेली होली

Jio Cinema और Sports 18 के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने इस शानदार कैच की एक क्लिप शेयर की है. इस वीडियो में आप कमेंटेटर की उत्साह भरी आवाज भी सुन सकते हैं. कमेंटेटर को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, ”हे भगवान, मुझ पर कृपा करो! वह लिया गया है। फ्लेमिंग इस पर विश्वास नहीं कर सकते. हम यहां कमेंट्री बॉक्स में इस पर विश्वास नहीं कर सकते.”

Tags: Most viral video, South africa, Stephen Fleming



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here