Home Sports Women U-19 World Cup 2023 : मन्‍नत का ‘चौका’, लगातार तीसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने बनाई सुपर-6 में जगह

Women U-19 World Cup 2023 : मन्‍नत का ‘चौका’, लगातार तीसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने बनाई सुपर-6 में जगह

0
Women U-19 World Cup 2023 : मन्‍नत का ‘चौका’, लगातार तीसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने बनाई सुपर-6 में जगह

[ad_1]

नई दिल्‍ली. साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्‍ड कप (Women U-19 World Cup 2023) में आज शेफाली वर्मा की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाई. मैच की हीरो मन्‍नत कश्‍यप रही जिन्‍होंने चार विकेट हॉल अपने नाम कर स्‍कॉटलैंड के बैटिंग ऑडर की कमर तोड़ दी. पहले बैटिंग करते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी स्‍कॉटलैंड की टीम 66 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत ने 83 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने सुपर-6 में अपनी जगह पक्‍की कर ली है.

शेफाली फ्लॉप, त्रिशा की फिफ्टी

शेफाली वर्मा एंड कंपनी फिलहाल इस टूर्नामेंट में अजेय है. भारत ने टॉस जीतकर मैच में पहले बैटिंग का फैसला किया था. हालांकि कप्‍तान इस मुकाबले में कोई खास कमाल नहीं कर पाई और दो रन के निजी स्‍कोर कैच आउट हो गई. नई बैटर सोनिया मेंधिया महज छह रन ही बना पाई. 34 रन पर दो विकेट गिरने के बाद दूसरी ओपनिंग बैटर त्रिशा और रीचा घोष के बीच 70 रनों की साझेदारी बनी. जिसके दम पर भारत ने अपने 100 रन पूरे किए.

श्‍वेता की विस्‍फोटक बैटिंग

त्रिशा ने 51 गेंदों पर 57 रन बनाए जबकि रीचा घोष के बल्‍ले से अहम 33 रन आए. विकेटकीपर बैट्समैन हर्षिता बासू ने नाबाद 11 रन बनाए. श्‍वेता सहरावत ने अंत में विस्‍फोटक बैटिंग की. उन्‍होंने 10 गेंदों पर 31 रन की आतिशी पारी खेली. वो अंत तक नाबाद रही. उन्‍होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्‍के जड़े.
” isDesktop=”true” id=”5242681″ >

मन्‍नत कश्‍यप का जादू

लक्ष्‍य का बचाव करने के दौरान भारत के लिए मन्‍नत ने कश्‍यप चार विकेट निकाले. स्‍कॉटलैंड के शुरुआती पांच में से चार बैटर्स को मन्‍नत ने चलता किया. मध्‍यक्रम को निपटाने की जिम्‍मेदारी अर्चना देवी ने उठाई. उन्‍होंने तीन बैटर्स को आउट किया. सोनम यादव को भी दो विकेट मिले.

Tags: Cricket news, Richa Ghosh, Shafali verma, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here