Home Breaking News अनिल कपूर के घर में आदित्य रॉय ने मारी एंट्री, जारी हुआ द नाइट मैनेजर का धमाकेदार ट्रेलर

अनिल कपूर के घर में आदित्य रॉय ने मारी एंट्री, जारी हुआ द नाइट मैनेजर का धमाकेदार ट्रेलर

0
अनिल कपूर के घर में आदित्य रॉय ने मारी एंट्री, जारी हुआ द नाइट मैनेजर का धमाकेदार ट्रेलर

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर में अनिल कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, तो आदित्य भी शानदार लग रहे हैं। ‘द नाइट मैनेजर’ हॉलीवुड की इसी नाम से बनी सीरीज का रीमेक है, जो एक नॉवेल की कहानी पर आधारित है। अनिल और आदित्य के साथ इस स्पाई थ्रिलर के ट्रेलर को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।

‘द नाइट मैनेजर’ के ट्रेलर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर के खुद को बर्फ से बचने की कोशिश करने के साथ होती है। इसके बाद परिचय अनिल कपूर के शैलेंद्र ‘शैली ‘रूंगटा से होता है, जो एक आर्म्स डीलर है और इंडियन इंटेलिजेंस के राडार पर है। लेकिन उसे इस बात का यकीन है कि वह कभी पकड़ में नहीं आएगा। फिर उसके परिवार में आदित्य की एंट्री होती है। आदित्य यानी शान सेनगुप्ता एक सीक्रेट एजेंट हैं जो होटल में नाइट मैनेजर के पद पर काम करता है। 

Bollywood: कभी बुलंदी पर थे इनके सितारे, जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर न मिला अपनों का साथ, हो गए पाई-पाई के मोहताज

ट्रेलर की जानकारी देते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ‘एक आर्म्स डीलर, नाइट मैनेजर, प्यार और धोखे का खतरनाक खेल। इट्स शो टाइम। द नाइट मैनेजर की स्ट्रीमिंग 17 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।’ सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है, तो दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि बॉलीवुड की हॉलीवुड की सीरीज का रीमेक न बनाकर कुछ अपना लाना चाहिए।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here