Home Sports पारी 140 रन की…और फायदा 10 हजार का, भारत के खिलाफ शतक ठोकने वाले ब्रेसवेल रातों-रात बने स्टार

पारी 140 रन की…और फायदा 10 हजार का, भारत के खिलाफ शतक ठोकने वाले ब्रेसवेल रातों-रात बने स्टार

0
पारी 140 रन की…और फायदा 10 हजार का, भारत के खिलाफ शतक ठोकने वाले ब्रेसवेल रातों-रात बने स्टार

[ad_1]

हाइलाइट्स

माइकल ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 140 रन की पारी खेली थी
ब्रेसवेल की इस पारी का मिला इनाम, रातों-रात सोशल मीडिया पर बन गए स्टार

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में हुआ पहला वनडे भले ही टीम इंडिया की 12 रन से जीत गई. लेकिन नंबर-7 पर आकर जिस तरह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंद में 140 रन की पारी खेली. उसका हर कोई मुरीद हो गया. ब्रेसवेल ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 10 छक्के उड़ाए. वो न्यूजीलैंड के आखिरी आउट होने वाले बैटर रहे. अगर पूरे 50 ओवर वो खेल जाते, तो शायद का मैच नतीजा कुछ और होता. लेकिन, जो भी ब्रेसवेल को इस 140 रन की पारी का सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही फायदा नहीं हुआ है. बल्कि सोशल मीडिया पर भी वो रातों-रात पॉपुलर हो गए हैं.

भारत के खिलाफ हैदराबाद वनडे से पहले माइकल ब्रेसवेल के इंस्टाग्राम पर 7 हजार फॉलोअर थे. लेकिन, 140 रन की पारी के कुछ घंटों बाद ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 17 हजार हो गई. पारी तो उन्होंने 140 रन की पारी खेली. लेकिन, वर्चुअल वर्ल्ड में उन्हें फायदा 10 हजार का हुआ. यानी एक पारी से उनके 10 हजार फॉलोअर्स बढ़ गए. अगर ब्रेसवेल भारत के खिलाफ इस वनडे सीरीज में इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो हो सकता है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या 50 हजार के पार पहुंच जाए.

News18 Hindi

ब्रेसवेल हैदराबाद वनडे में उस वक्त बैटिंग के लिए उतरे, जब 350 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 131 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद, जो ब्रेसवेल ने किया, वो तो शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा. ब्रेसवेल ने चौके-छक्कों की ऐसी बारिश की कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के अलावा स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों के चेहरे भी उतर गए.

जहां खेला जाना है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट, वहीं भारतीय गेंदबाज ने लगाया ‘छक्का’, विपक्षी टीम 73 रन नहीं बना पाई

VIDEO: जिसने ऑस्ट्रेलिया को बनाया वर्ल्ड चैंपियन…वो सरेराह हुआ शर्मसार, गर्लफ्रेंड ने दनादन मारे थप्पड़

एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि वो कीवी टीम को जीत दिला देंगे. लेकिन शार्दुल ठाकुर ने सही वक्त पर य़ॉर्कर फेंककर उनका खेल खत्म कर दिया. ब्रेसवेल का यह दूसरा शतक है. उन्होंने पिछले साल भी आयरलैंड के खिलाफ ठीक ऐसी ही परिस्थिति में सात नंबर पर आकर 301 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शतक ठोककर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई थी.

Tags: India vs new zealand, New Zealand, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here