[ad_1]
हाइलाइट्स
इफ्तिखार अहमद ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 45 गेंद में ठोका शतक.
हारिस रऊफ के ओवर में इफ्तिखार ने जड़े लगातार तीन छक्के.
नई दिल्ली. बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmad) ने अपनी प्रचंड फॉर्म दिखा दी है. फॉर्च्यून बरिशाल की तरफ से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने रंगपुर राइडर्स के खिलाड़ियों को आसमान ताकने पर मजबूर कर दिया. इफ्तिखार ने महज 45 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर इफ्तिखार अहमद के अलावा उन्हीं की टीम के साथी हारिस रऊफ (Haris Rauf) भी काफी वायरल हो रहे हैं.
जी हां, ये वही हारिस रऊफ हैं जिनके ओवर में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दो कट्टर प्रतिद्वंदियों के बीच मैच की दिशा और दशा पूरी तरह से बदल गई थी. हारिस रऊफ पाकिस्तान की टीम के अहम गेंदबाज हैं. लेकिन वर्ल्ड कप में दुनिया के टॉप खिलाड़ियों में से एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उन्हें रिमांड पर लिया था. विराट ने हारिस के ओवर में दो लगातार छक्के जड़कर मैच पलट दिया था. उस रोमांचक मुकाबले में भारत के नाम जीत रही थी. वहीं, अब तेज गेंदबाज की टीम के साथी इफ्तिखार अहमद ने उनपर लगातार तीन छक्के लगाए हैं. जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
2 करोड़ की कार में घूमते हैं शुभमन गिल…23 साल की उम्र में संपत्ति सुन रह जाएंगे हैरान
15 गेंद में जड़ दिए 78 रन
इफ्तिखार अहमद के तूफानी शतक में 6 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उन्होंने केवल बाउड्री से 78 रन बना दिए. उनके अलावा बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भी एक तूफानी पारी को अंजाम दिया. उन्होंने महज 43 गेंद में 89 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच 192 रन की साझेदारी देखने को मिली. छठे ओवर में बल्लेबाजी करने आए इफ्तिखार की पारी की बदौलत टीम ने 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bangladesh, Haris Rauf, Iftikhar Ahmed, Pakistan, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 19, 2023, 21:38 IST
[ad_2]
Source link