Home Breaking News हिना रब्बानी खार के बिगड़े बोल: ‘पाकिस्तान को पीएम मोदी में कोई सहयोगी नहीं दिखता’, रविशंकर ने किया पलटवार

हिना रब्बानी खार के बिगड़े बोल: ‘पाकिस्तान को पीएम मोदी में कोई सहयोगी नहीं दिखता’, रविशंकर ने किया पलटवार

0
हिना रब्बानी खार के बिगड़े बोल: ‘पाकिस्तान को पीएम मोदी में कोई सहयोगी नहीं दिखता’, रविशंकर ने किया पलटवार

[ad_1]

हिना रब्बानी खार, पीएम नरेंद्र मोदी,श्री श्री रविशंकर।

हिना रब्बानी खार, पीएम नरेंद्र मोदी,श्री श्री रविशंकर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के साथ बातचीत के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आग्रह के बाद दावोस में पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी खार ने एक अलग ही राग अलापा है। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर एक बेतुकी टिप्पणी की है। उन्होंने गुरुवार को दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 के दौरान दक्षिण एशिया पर एक पैनल चर्चा में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में कोई सहयोगी नहीं दिखता। वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने उसी पैनल चर्चा के दौरान हिना रब्बानी खार को जवाब भी दे दिया।  

हिना रब्बानी खार ने लगाया आरोप

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में खार ने कहा कि जब मैं विदेश मंत्री के रूप में भारत गई थी तो मैंने बेहतर सहयोग के लिए दबाव बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की थी और 2023 की स्थिति की तुलना में हम उस समय बहुत बेहतर स्थिति में थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के सालों में  दोनों देशों के बीच सिर्फ शत्रुता बढ़ी है। हमें यह महसूस करना चाहिए कि हम भूगोल को नहीं बदल सकते। पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह दक्षिण एशिया की नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान की समस्या है और भारत की ओर से समस्या है। वहां राजनीतिक समझ की कमी है।  

हिना रब्बानी खार ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि वर्तमान में एक चुनावी चक्र से परे सोचने और शांति की इच्छा रखने की आवश्यकता है। मुझे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी में कोई सहयोगी नहीं दिख रहा है। भले ही वह अपने देश के लिए अच्छे हो सकते हैं, लेकिन मैंने मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी में एक अच्छा सहयोगी देखा है।  

गौरतलब है कि उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा कश्मीर सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए पीएम मोदी के साथ गंभीर बातचीत के आग्रह के कुछ दिनों बाद आई है।

अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर बोली हिना रब्बानी खार

खार ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने अतीत से अपने सबक सीखे हैं और वह आगे बढ़ना चाहता है। उन्हें लगता है कि भारत हमेशा एक ऐसा देश था जहां सभी धर्म सह-अस्तित्व में थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमारी सरकार हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि नए कानूनों और मौजूदा कानूनों को लागू करके अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाए।

श्री श्री रविशंकर ने तुरंत सुनाई खरी-खरी

वहीं, उसी पैनल चर्चा में आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने , इस आरोप पर कि यह एक राजकीय समस्या है जो भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंधों को बाधित कर रही है, उन्हें खरी-खरी सुना दी। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान को यह महसूस करना होगा कि समस्या उनकी तरफ से है क्योंकि भारत को किसी अन्य पड़ोसी के साथ कोई समस्या नहीं है।

क्या बोले श्री श्री रविशंकर 

श्री श्री रविशंकर ने आगे कहा कि दोनों देश एक ही भाषा साझा करते हैं और उनकी संस्कृति, भोजन आदि समान हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शांति के लिए कई बार हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बार-बार मदद करने की पेशकश भी की ऐसे में इस आरोप कि वर्तमान प्रधानमंत्री ने शांति के लिए कोई इच्छा नहीं दिखाई है, का कोई मतलब नहीं बनता है।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here