[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम में शिखर धवन की वापसी हुई मुश्किल
धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं 10867 रन
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज हैं शिखर धवन
नई दिल्ली. भारतीय टीम (Team India) में जगह पक्की करने के लिए इनदिनों जैसे अनुभवी एवं युवा खिलाड़ियों में होड़ मची हुई है. पहले पहल ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दोहरी शतकीय पारी खेलकर दिखाया कि वह ब्लू जर्सी के असल हकदार हैं. इसके बाद अब युवा शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में दोहरी शतकीय पारी खेलते हुए दिखा दिया है कि वो भी किसी से कम नहीं हैं.
टीम में प्रत्येक जगह के लिए चल रही होड़ के बीच अनुभवी खिलाड़ियों को भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना पड़ रहा है. अगर वह इस प्रतिस्पर्धा में बने नहीं रह पा रहा हैं तो उनका टीम में बने रहना काफी मुश्किल हो गया है. कुछ ऐसा ही हाल पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ हुआ है. लगातार उम्दा प्रदर्शन के बावजूद युवा खिलाड़ियों की वजह से वह टीम से बाहर चल रहे हैं, और यह कह पाना अब काफी मुश्किल है कि उन्हें दोबारा भारतीय टीम में मौका मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: शुभमन गिल के लिए शार्दुल ने दी बहुत बड़ी कुर्बानी, LORD के कर्ज तले दबे डबल सेंचुरियन
धवन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10867 रन दर्ज:
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का करियर ब्लू जर्सी में काफी चमकदार रहा. उन्होंने टीम के लिए 269 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए 288 पारियों में 10867 रन बनाए. इस बीच उनके बल्ले से 24 शतक और 55 अर्द्धशतक निकले. धवन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 2315, वनडे में 6793 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1759 रन दर्ज है.
धवन की बढ़ती उम्र बनी समस्या:
शिखर धवन की मौजूदा उम्र 37 साल है. चयनकर्ता समय रहते युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए तैयार करना चाहते हैं. शायद यही वजह है कि धवन को अब भारतीय टीम से बाहर रखा जा रहा है. वहीं गिल और किशन जैसे युवा खिलाड़ियों को लगातार टीम में मौके दिए जा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India, Shikhar dhawan, Team india
FIRST PUBLISHED : January 19, 2023, 14:56 IST
[ad_2]
Source link