Home Breaking News Alphabet Layoff: गूगल अपने 12000 कर्मचारियों को बाहर करेगी, सीईओ ने मेमो साझा कर दी जानकारी: रिपोर्ट

Alphabet Layoff: गूगल अपने 12000 कर्मचारियों को बाहर करेगी, सीईओ ने मेमो साझा कर दी जानकारी: रिपोर्ट

0
Alphabet Layoff: गूगल अपने 12000 कर्मचारियों को बाहर करेगी, सीईओ ने मेमो साझा कर दी जानकारी: रिपोर्ट

[ad_1]

विस्तार

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट अपने 12,000 कर्मियों को नौकरी से निकाल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों के साथ साझा किए गए एक मेमो में यह जानकारी दी है। दुनिया की सबसे दिग्गज टेक कंपनी में छंटनी की इस खबर से बाजार भौंचक है। दो दिन पहले ही अल्फाबेट की प्रतिस्पर्धी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 कर्मचारियों को निकालने की बात कही थी।

माना जा रहा है कि इस छंटनी में कंपनी के एचआर विभाग, कॉरपोरेट कार्य, इंजीनियरिंग और उत्पाद विभाग की टीमें प्रभावित होंगी। गूगल ने कहा है कि छंटनी वैश्विक स्तर पर की जा रही है। अमेरिकी कर्मचारियों को यह फैसला तुरंत प्रभावित करेगा।

अल्फाबेट में छंटनी की यह खबर आर्थिक अनिश्चितता के एक ऐसे दौर में सामने आईं हैं जब गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी सॉफ्टवेयर कंपनियां जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में निवेश पर ध्यान केंद्रित कर रहीं हैं।

अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने नोट में कहा, “मैं अपने मिशन की ताकत, हमारे उत्पादों और सेवाओं की महत्ता और एआई क्षेत्र में हमारे शुरुआती निवेश के लिए हमारे सामने मौजूद विशाल अवसरों के बारे में आश्वस्त हूं।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here