Home Sports IND vs NZ: मोहम्मद सिराज ने मैच से पहले मां से मांगी थी एक चीज, उसी के दम पर चमके और पलट दिया पूरा खेल

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज ने मैच से पहले मां से मांगी थी एक चीज, उसी के दम पर चमके और पलट दिया पूरा खेल

0
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज ने मैच से पहले मां से मांगी थी एक चीज, उसी के दम पर चमके और पलट दिया पूरा खेल

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को हैदराबाद वनडे में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ली
अपने घर में मैच खेलने वाले मोहम्मद सिराज ने मैच में 4 विकेट झटके
उनका मैच देखने के लिए मां समेत पूरा परिवार स्टेडियम में मौजूद था

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए 3 वनडे की सीरीज के पहले मैच में जीत तो गई. लेकिन मैच का पासा किसी भी तरफ पलट सकता था. न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने ही पूरी टीम इंडिया के चेहरे पर परेशानी ला दी थी. 350 रन बनाने के बावजूद भारत 12 रन से हैदराबाद वनडे जीता. खैर, क्रिकेट में अंत में नतीजा ही मायने रखता है और यह टीम इंडिया के हक में आया. भारत की इस जीत में अगर शुभमन गिल के दोहरे शतक की अहमियत है तो उतना ही अहम मोहम्मद सिराज का योगदान माना जाएगा. उन्होंने अपने घर में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने न सिर्फ किफायती गेंदबाजी की, बल्कि 4 विकेट भी झटके.

अगर लोकल ब्यॉय सिराज गेंदबाजी में दम नहीं दिखाते तो न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (140) तो न्यूजीलैंड को जीत दिला देते. लेकिन मैच से पहले सिराज को वो हथियार मिल गया था, जिसके दम पर उन्होंने हैदराबाद में संकट में फंसी टीम को उबारने का काम किया. दरअसल, वो हथियार था मां शबाना बेगम का आशीर्वाद. सिराज ने मैच से पहले टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था. वो दोस्तों और घरवालों से मिलने चले गए थे. इसके बावजूद जब मैदान पर उतरे तो कीवी बल्लेबाजों के काल बन गए. यह मां की दुआओं का असर था.

Tags: India vs new zealand, Mohammed siraj, Rohit sharma, Shubman gill, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here