[ad_1]
07:32 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : भारत और वेल्स के बीच मैच शुरू
भारत और वेस् के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। भारतीय टीम पहले क्वार्टर में ही गोल कर बढ़त हासिल करना चाहेगी। वेल्स के खिलाफ पिछले साल टीम इंडिया ने 4-1 से जीत हासिल की थी।
06:55 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : भारत को वेल्स पर 8-0 की जीत चाहिए
भारतीय टीम को अगर सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है तो उसे वेल्स के खिलाफ 8-0 से जीत हासिल करनी होगी। इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की है। वह गोल अंतर में भारत से अब सात गोल आगे है। अगर टीम इंडिया वेल्स के खिलाफ 7-0 से नहीं जीतती है तो उसे क्रॉसओवर में खेलना होगा। भारतीय टीम अगर 7-0 से जीतती है तो उसमें कम से कम छह फील्ड गोल होने चाहिए। वहीं, 7-0 से जीतती है और पांच फील्ड गोल करती है तो इंग्लैंड के खिलाफ शूटआउट खेला जाएगा।
06:40 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : वेल्स पर जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदी
भारत और वेल्स के बीच अब तक कुल तीन हॉकी मुकाबले हुए हैं। इनमें भारतीय टीम ने सभी मैच जीते हैं। भारत ने तीनों बार 2014, 2018 और 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान वेल्स को हराया था। पिछले साल बर्मिंघम में भारत ने वेल्स पर 4-1 की जीत दर्ज की थी। विश्वकप में पहली बार दोनों देश आमने-सामने होंगे।
06:35 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : हॉकी विश्व कप में भारत का मुकाबला वेल्स से शुरू, टीम इंडिया को 8-0 से चाहिए जीत
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया गुरुवार (19 जनवरी) को अपना तीसरा मैच खेलेगी। उसका मुकाबला पूल डी में वेल्स से होगा। टीम इंडिया को अगर क्वार्टर फाइनल में जगह बनानी है तो उसे बड़ी जीत हासिल करनी होगी। अगर टीम इंडिया अंक तालिका में दूसरे या तीसरे स्थान पर रहती है तो उसे क्रॉसओवर में खेलना होगा। वहीं, पहले पायदान पर रहने के बाद वह सीधे अंतिम-8 में पहुंच जाएगी।
[ad_2]
Source link