Home Sports Mohammed Siraj: मैच देखने स्टेडियम पहुंचा मोहम्मद सिराज का परिवार, मां ने खुशी में बेटे के लिए कही ये बात

Mohammed Siraj: मैच देखने स्टेडियम पहुंचा मोहम्मद सिराज का परिवार, मां ने खुशी में बेटे के लिए कही ये बात

0
Mohammed Siraj: मैच देखने स्टेडियम पहुंचा मोहम्मद सिराज का परिवार, मां ने खुशी में बेटे के लिए कही ये बात

[ad_1]

Mohammed Siraj Family: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में मोहम्मद सिराज ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया. सिराज ने अपने आखिरी ओवर में 2 विकेट झटककर मैच भारत के पक्ष में कर दिया था, जिसकी वजह से टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही. हैदराबाद सिराज का होम ग्राउंड है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच देखने के लिए उनका परिवार भी स्टेडियम भी पहुंचा हुआ था. अब इसकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. वहीं, सिराज ने मां ने बेटे के लिए बड़ी बात कही है. 

मैच देखने पहुंचा परिवार 

मोहम्मद सिराज गरीब परिवार से थे, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर देश के लिए खेलने का सपना पूरा किया. सिराज के पिता एक ऑटो ड्राइवर थे और इसके बावजूद उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर पहले आईपीएल खेला और अब टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच देखने उनका पूरा परिवार पहुंचा था. सभी लोग बहुत ही खुश नजर आ रहे थे. 

मां ने कही ये बात 

पहले वनडे के दौरान मोहम्मद सिराज की मां लगातार फास्ट बोलर के लिए प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहीं थी. मैच के बाद BCCI ने मोहम्मद सिराज की मां का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो कह रही हैं, ‘मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहे और वर्ल्ड कप में भी खेले.’

सिराज ने किया शानदार प्रदर्शन 

मोहम्मद सिराज ने पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने अपने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट हासिल किए उनकी वजह से ही टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रही. पिछले कुछ समय से वह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रामण की अहम कड़ी बन गए हैं. उन्होंने भारत के लिए 20 वनडे मैचों में 37 विकेट अपने नाम किए हैं. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here