Home Sports Sunil Gavaskar: BCCI पर अचानक आग बबूला हुए सुनील गावस्कर! पक्षपात का आरोप लगाते हुए सेलेक्टर्स को जमकर लगाई लताड़

Sunil Gavaskar: BCCI पर अचानक आग बबूला हुए सुनील गावस्कर! पक्षपात का आरोप लगाते हुए सेलेक्टर्स को जमकर लगाई लताड़

0
Sunil Gavaskar: BCCI पर अचानक आग बबूला हुए सुनील गावस्कर! पक्षपात का आरोप लगाते हुए सेलेक्टर्स को जमकर लगाई लताड़

[ad_1]

Sunil Gavaskar Statement: भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर अचानक BCCI पर आग बबूला हो गए हैं. सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर लताड़ लगाई है. बता दें कि सेलेक्टर्स ने रनों की बरसात करने के बावजूद एक टैलेंटेड खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह नहीं दी है, जिसके बाद सुनील गावस्कर अपना आपा खो बैठे और उन्होंने सेलेक्टर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

BCCI पर अचानक आग बबूला हुए सुनील गावस्कर

बता दें कि टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने रनों की झमाझम बरसात करने वाले भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को भाव तक नहीं दिया है, जबकि ये खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह पाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. सरफराज खान का बल्ला इन दिनों रणजी ट्रॉफी में खूब आग उगल रहा है, लेकिन फिर भी सेलेक्टर्स इस बल्लेबाज को टीम इंडिया में मौका नहीं देते हैं. अब सुनील गावस्कर ने इसको लेकर अपना गुस्सा निकाला है. 

पक्षपात का आरोप लगाते हुए सेलेक्टर्स को जमकर लगाई लताड़

सुनील गावस्कर ने सेलेक्टर्स पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए स्पोर्ट्स टूडे से कहा, ‘अगर आप स्लिम और ट्रिम लड़के ढूंढ़ रहे हो तो आपको फैशन शो में जाना चाहिए और कुछ मॉडल को लेना चाहिए और फिर उन्हें बैट और गेंद देना चाहिए और फिर शामिल कर लो. आपके पास सभी शेप और साइज के क्रिकेटर हैं. साइज को देखकर मत जाओ, लेकिन रन और विकेट देखकर सेलेक्शन करो.’

सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘सरफराज खान शतक बनाने के बाद मैदान से बाहर नहीं जा रहा है. वह फिर से मैदान में आता है. ये सब बताता कि है वह क्रिकेट के लिए फिट है. मुझे उस चीज से दिक्कत नहीं कि आप यो-यो टेस्ट चाहते हैं, लेकिन यो-यो टेस्ट ही एकमात्र मापदंड नहीं हो सकता.’ बता दें कि सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी के पिछले तीन सीजन में कुल 2441 रन बनाए हैं. इस बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया है. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here