Home Sports VIDEO: ईशान किशन की हरकत पर आगबबूला हुए सुनील गावस्कर, बोले- यह क्रिकेट नहीं…

VIDEO: ईशान किशन की हरकत पर आगबबूला हुए सुनील गावस्कर, बोले- यह क्रिकेट नहीं…

0
VIDEO: ईशान किशन की हरकत पर आगबबूला हुए सुनील गावस्कर, बोले- यह क्रिकेट नहीं…

[ad_1]

हाइलाइट्स

हार्दिक पंड्या के आउट होने पर अंपायरिंग पर उठ रहे कई सवाल.
ईशान किशन ने टॉम लैथम के खिलाफ की थी हिट विकेट अपील.

नई दिल्ली. शुभमन गिल के दोहरे शतक ने बुधवार, 18 जनवरी को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में पूरी लाइम लाइट चुरा ली. लेकिन उनकी शानदार पारी के अलावा गिल्लियां गिराने वाले विकेटकीपर ईशान किशन भी सुर्खियों में रहे. हालांकि, अपनी इस हरकत के लिए उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है. हार्दिक पंड्या के आउट होने से अंपायरिंग पहले से ही सवालों के घेरे में है. रीप्ले में साफ दिख रहा था कि टॉम लैथम के दस्तानों से स्टंप्स हिल रहे थे, लेकिन फिर भी ऑलराउंडर को थर्ड अंपायर अनंत पद्मनाभन ने आउट दे दिया.

कुछ गेंदों के बाद गिल्लियां फिर से गिर गईं और मैदानी अंपायरों को यह पता लगाने के लिए केवल तीसरे अंपायर के पास जाना पड़ा कि शुभमन गिल ने विकेटों को हिट नहीं किया था. हालांकि, यह फिर से लैथम थे, जिनके दस्ताने गिल्लियों से टकरा गए थे. दूसरी पारी में जब न्यूजीलैंड 350 रनों का पीछा कर रहा था, तब भी कुछ ऐसा ही हुआ था. लेकिन इस बार भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने यह काम किया था. संभवत: न्यूजीलैंड के कप्तान को उन्हीं की हरकत का स्वाद चखाने के लिए ईशान किशन यह कोशिश कर रहे थे.
शुभमन गिल ने बड़ी पारी खेलकर भी पिता को कर दिया नाराज, सुनने को मिला ताना

16वें ओवर के दौरान ब्लैक कैप्स के कप्तान ने कुलदीप यादव की गेंद का बचाव किया, जबकि ईशान किशन की अपील कर रहे थे. नियमों के अनुसार, ऑन-फील्ड अंपायरों को हिट-विकेट की जांच के लिए टीवी अंपायर के पास जाना पड़ा. रिप्ले पर नजर डालने के बाद पता चला कि लैथम सुरक्षित थे, लेकिन वह ईशान किशन ही थे, जिन्होंने बड़ी चतुराई से गिल्लियां हटाई थीं. भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज को इस दौरान हंसते हुए कैमरे में कैद किया गया था, लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (जो उस समय कमेंट्री कर रहे थे) को युवा खिलाड़ी की हरकत पसंद नहीं आई.

विदेशी क्रिकेटर को है भारत से प्यार, करता है योग, गंगा में लगाता डुबकी, बच्चों को भी सिखा रहा संस्कार

सुनील गावस्कर ने ऑन एयर कहा, ”यह सही नहीं है. यह क्रिकेट नहीं है.” मुरली कार्तिक ने कहा कि ईशान को अपील नहीं करनी चाहिए थी, अगर उन्होंने इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए किया था. इससे पहले, रवि शास्त्री (जो भारतीय पारी के दौरान कमेंटरी ड्यूटी पर थे) हार्दिक पांड्या को आउट दिए जाने से असंतुष्ट लग रहे थे.

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, Ishan kishan, Sunil gavaskar



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here