Home Breaking News छात्र का बदला: एक लड़के ने टीचर को पीछे से पकड़ा, दो ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, पहले से बना ली थी योजना

छात्र का बदला: एक लड़के ने टीचर को पीछे से पकड़ा, दो ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, पहले से बना ली थी योजना

0
छात्र का बदला: एक लड़के ने टीचर को पीछे से पकड़ा, दो ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, पहले से बना ली थी योजना

[ad_1]

घायल शिक्षक

घायल शिक्षक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में लगातार टोकने से नाराज 12वीं के तीन छात्रों ने शिक्षक के पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में आधा दर्जन से अधिक वार कर दिए। आसपास मौजूद शिक्षकों ने एक छात्र को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल शिक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। शिक्षक का ऑपरेशन किया गया है। इंद्रपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अभिमन्यु (18) को गिरफ्तार किया है।

छात्र ने खुलासा किया है कि शिक्षक भूदेव लगातार टोकते थे जिससे तीनों छात्र नाराज थे। पुलिस फरार छात्रों की तलाश कर रही है। अन्य आरोपियों के उम्र के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, भूदेव इंद्रपुरी सी ब्लाॅक स्थित शहीद कैप्टन अमित वर्मा राजकीय सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक हैं। करीब सवा 12 बजे स्कूल में छठा पीरियड चल रहा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here