[ad_1]
हाइलाइट्स
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल भारत में ही खेला जाना है.
वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने 20 खिलाड़ियों का पूल तैयार किया है.
रायपुर. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच शनिवार, 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाना है. इस मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने उमरान मलिक का जगह शार्दुल ठाकुर को चुने जाने के राज के पीछे से पर्दा उठाया है. पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि शार्दुल ठाकुर भारतीय बल्लेबाजी में गहराई लाते हैं, लेकिन लेकिन जम्मू-कश्मीर का तेज गेंदबाज इस साल घरेलू धरती पर होने वाले वनडे विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा बना रहेगा. म्हाम्ब्रे ने कहा कि शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक दोनों ही अलग अलग तरीकों से टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं.
उन्होंने कहा, ”शार्दुल ठाकुर को हमने बल्लेबाजी के कारण चुना. वह बल्लेबाजी में गहराई देते हैं. हम पिच देखेंगे और तभी इसके मुताबिक ही संयोजन पर फैसला करेंगे. वह भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुका है.” मलिक के बारे में महाम्ब्रे ने कहा, ”जिस तरह से वह आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर काफी खुशी होती है. रफ्तार भी मायने रखती है और इससे गेंदबाजी आक्रमण में एक अलग आयाम जुड़ता है. उसे खिलाने का फैसला पिच पर और टीम संयोजन की जरूरत पर निर्भर करेगा.”
सिर्फ एक शर्त की वजह से रवि शास्त्री की दुल्हन नहीं पाई बॉलीवुड हसीना, 12 साल छोटे हीरो से की शादी
उमरान मलिक वर्ल्ड कप प्लान में शामिल
उन्होंने कहा, ”जहां तक विश्व कप की बात है तो वह पूरी तरह रणनीति में शामिल है. वह टीम के लिए काफी अहम है.” जसप्रीत बुमराह पीठ संबंधित मुद्दों के कारण टीम से बाहर हैं और म्हाम्ब्रे ने कहा कि टीम को उनकी कमी खल रही है. गेंदबाजी कोच ने कहा, ”बुमराह बिलकुल अलग तरह का गेंदबाज है और उसकी जगह कोई नहीं ले सकता, इस तथ्य को स्वीकार करना होगा. उनके जैसे गेंदबाज की जगह किसी को लाना मुश्किल है. वहीं, दूसरी ओर इससे अन्य गेंदबाजों का इस स्तर पर परखे जाने का मौका मिलता है. हम देखेंगे कि ये गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं और दबाव से कैसे निपटते हैं.”
सिराज वर्ल्ड कप से इतर टीम के अहम सदस्य
जब मोहम्मद सिराज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस हैदराबाद के तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा, ”मैंने उसे भारत ए टीम में देखा था. वह लाल गेंद से काफी अच्छा कर रहा है. वह गेंद को अंदर लाने की कोशिश करता था, लेकिन उसने अपनी ‘सीम पोजिशन’ पर भी काम किया है. वह केवल वर्ल्ड के लिए ही नहीं बल्कि इसके इतर भी टीम का बहुत अहम सदस्य है.”
हाथ में बल्ला, चेहरे पर क्यूट मुस्कान… मचा रहा तबाही, सारा वर्ल्ड हुआ दीवाना
जिन खिलाड़ियों की हुई है छंटनी, उनकी परीक्षा है जरूरी
न्यूजीलैंड की टीम ने पहले वनडे में छह विकेट 131 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन वह इसके बाद 206 रन जोड़ने में सफल रही. गेंदबाजी कोच ने कहा कि टीम ने इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की. उन्होंने कहा, ”जब आप उस जैसी पिच पर 350 का स्कोर बनाते हो तो आप दूसरी टीम से साझेदारियों की उम्मीद करते हो, उन्होंने छह विकेट तेजी से गंवा दिए, लेकिन इसके बाद उन्होंने आठवें नंबर तक बल्लेबाजी की. सैंटनर भी अच्छा बल्लेबाज है.”
उन्होंने कहा, ”महत्वपूर्ण मैच जीतना है, इस दौरान आपकी परीक्षा भी होगी. हमने उन चीजों का चार्ट बनाया है जिस पर हम ध्यान देना चाहते हैं और इस मैच में उन्हें लागू करना चाहेंगे. हम ज्यादा प्रयोग करने पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन हमने जिन खिलाड़ियों की छंटनी की है, उनकी परीक्षा लेने की जरूरत है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Mohammed siraj, ODI World Cup, Shardul thakur, Umran Malik
FIRST PUBLISHED : January 20, 2023, 22:15 IST
[ad_2]
Source link