Home Sports न्‍यूजीलैंड के बैटर का भारतीय लड़की पर आया दिल, पार्टी में मिले और शुरू हो गया…

न्‍यूजीलैंड के बैटर का भारतीय लड़की पर आया दिल, पार्टी में मिले और शुरू हो गया…

0
न्‍यूजीलैंड के बैटर का भारतीय लड़की पर आया दिल, पार्टी में मिले और शुरू हो गया…

[ad_1]

हाइलाइट्स

टर्नर को सुखी से पहली नजर में हो गया था प्‍यार
दोनों की एक पार्टी में हुई थी मुलाकात

नई दिल्‍ली. पंछी, नदिया, पवन के झोंके, कोई सरहद ना इन्‍हें रोके…कुछ ऐसा ही इश्‍क के मामले में भी है. मोहब्‍बत में डूबे लोग अक्‍सर सीमाओं को लांघते रहे हैं. इनमें क्रिकेटर भी शामिल है. चूंकि न्‍यूजीलैंड की टीम भारत में है, तो उसी के खिलाड़ी की बात करना मौजूं होगा. जी, हम बात कर रहे है न्‍यूजीलैंड के दिग्‍गज क्रिकेटर ग्लेन टर्नर (Glenn Turner) की. टर्नर आए तो भारत को हराने थे लेकिन, वह अपना ही दिल हार बैठे. पहली नजर का प्‍यार इस गहराई से दिल में उतरा कि कई मुश्किलों के बावजूद भारतीय मूल की लड़की उनकी दुल्‍हन बन गई.

ग्‍लेन टर्नर ने न्यूजीलैंड के लिए 41 टेस्ट मैच खेले जिसमें, उन्‍होंने 7 शतक और 14 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 41 वनडे मैचों में 3 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1598 रन बनाए. 1969 में न्‍यूजीलैंड की टीम भारत आई. इसमें टर्नर भी शामिल थे. इस दौरान क्रिकेट क्‍लब ऑफ इंडिया में कीवी टीम के लिए डिनर पार्टी रखी गई. जिसमें टर्नर की मुलाकात लुधियाना की सुखविंदर कौर गिल (Sukhvinder Kaur Gill) से हुई. चंद लम्‍हों की बातचीत में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे.

3 साल चला अफेयर, पिता थे खिलाफ
पार्टी से शुरू हुआ प्‍यार धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया. हालांकि, सुखविंदर के पिता इस रिश्‍ते के खिलाफ थे. भारत से जाते वक्‍त ग्‍लेन ने सुखविंदर से मिलने की कोशिश की लेकिन, उनके पिता ने मना कर दिया. इसके बाद सुखविंदर पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंचीं तो ग्‍लेन भी उनसे मिलने आने लगे. 1973 में टर्नर और सुखविंदर ने एक दूसरे से शादी कर दी. सुखविंदर के पिता शुरुआत में नाराज रहे लेकिन, बाद में उन्‍होंने भी इस रिश्‍ते को मंजूरी दे दी.

IND vs NZ: शुभमन गिल नहीं हैं सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बैटर, महिला खिलाड़ी से रह गए पीछे

दोस्त की पत्नी से हुआ इश्क, तलाक दिलवा कर की शादी, टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटरों की दोस्ती में दरार

भारतीय लड़की बनी डुनेडिन शहर की मेयर
सुखविंदर कौर उर्फ सुखी टर्नर (Sukhi Turner) न्यूजीलैंड के डुनेडिन शहर की मेयर रह चुकी हैं. उनकी गिनती न्‍यूजीलैंड के बड़े नेताओं में होती है. ग्‍लेन का सुखविंदर से प्रेम और क्रिकेट से लगाव अब भी जस का तस है. वह न्‍यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से जुड़े हुए हैं. टर्नर कीवी टीम की ओर से एक टेस्ट मैच में 2 शतक जमाने वाले पहले क्रिकेटर हैं. उन्होंने 1973-74 में क्राइस्टचर्च टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था.

Tags: India vs new zealand, Indian Cricketers, New Zealand cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here