[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत में न्यूजीलैंड के वनडे सीरीज जीत का इंतजार
शनिवार को खेला जाना है सीरीज का दूसरा वनडे
नई दिल्ली. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में शनिवार को दोनों टीमें आमने सामने होंगी. यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है क्योंकि मेहमान टीम के पास पिछले 34 साल से चले आ रहे कलंक को धोने का मौका होगा. भारत में वनडे सीरीज खेलने आई टीम को पिछले 6 सीरीज में हार मिली है और एक और हार का मतलब होगा सीरीज का हाथ के जाना.
टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले गए पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की और अब वो मैच में जीत दर्ज कर अजेय बढ़त करने की ओर है. पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने बहद कांटे की टक्कर दी थी. पहले बल्लेाजी करते हुए भारत ने शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर 8 विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. 131 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद माइकल ब्रेसवेल की तूफानी शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर तक मैच को पहुंचाया. मुकाबला टीम इंडिया के हाथ से निकल चुका था लेकिन शार्दुल ठाकुर ने आखिरी विकेट लेकर लाज बचा ली.
34 साल से कीवी टीम पर लगा कलंक
भारत की धरती पर न्यूजीलैंड को अब तक अपनी पहली वनडे सीरीज जीत का इंतजार है. साल 1988-89 में पहली बार कीवी टीम ने भारत दौरे पर वनडे सीरीज में खेला था. तब से अब तक 34 साल में न्यूजीलैंड 6 बार सीरीज जीतने के इरादे से पहुंची लेकिन हर बार ही उसे मुंह की खानी पड़ी,
पहली बार 4 मैचों की सीरीज में 4-0 से जीत हासिल की थी जबकि इसके बाद 5 मैचों की सीरीज खेलकर 3-2 से इसे अपने नाम किया था. 1999 में भी नतीजा बिल्कुल यही रहा था. 2010 में 5-0 से कीवी टीम का सूपड़ा साफ किया था. 2016-17 में नतीजा 3-2 से जबकि भारत ने पिछली सीरीज 3 मैचों की सीरीज में नतीजा 2-1 से भारत के हक में रहा था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 20, 2023, 22:57 IST
[ad_2]
Source link