Home Breaking News ‘हमसे तुम दोस्ती कर लो’ गाने के हीरो की 20 साल बाद वापसी, अनिल कपूर ने बांधे तारीफों के पुल

‘हमसे तुम दोस्ती कर लो’ गाने के हीरो की 20 साल बाद वापसी, अनिल कपूर ने बांधे तारीफों के पुल

0
‘हमसे तुम दोस्ती कर लो’ गाने के हीरो की 20 साल बाद वापसी, अनिल कपूर ने बांधे तारीफों के पुल

[ad_1]

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में एक संयोग काफी सुखद बना है। इसमें निर्देशक एन चंद्रा की फिल्मों से सुपरहिट और हिट हुए दो कलाकार यानी कि अनिल कपूर और रवि बहल का भी संगम हो रहा है। अनिल कपूर का कभी रवि बहल के पिता फिल्म निर्माता श्याम बहल के दफ्तर खूब आना जाना हुआ करता था। वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के ट्रेलर लॉन्च पर अनिल कपूर से जब रवि बहल को लेकर सवाल किया गया तो वह पुरानी यादों में खो गए। करीब 20 साल बाद कैमरे के सामने वापसी कर रहे रवि बहल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘वेबसीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ रवि के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।’

अनिल और रवि का एन चंद्रा कनेक्शन  

रवि बहल के बारे में अनिल कपूर ने और अनिल कपूर के बारे में रवि बहल ने क्या कहा, ये जानने से पहले दोनों का एन चंद्रा कनेक्शन जान लेते हैं। चंद्रशेखर नार्वेकर नामक कमाल के फिल्म एडिटर को को हिंदी सिनेमा की खबर रखने वाले एन चंद्रा के नाम से जानते हैं। अभिनेता अनिल कपूर से उनकी दोस्ती फिल्म ‘वो सात दिन’ बनने के दौरान हुई। इस फिल्म के एडीटर एन चंद्रा थे। दोनों की दोस्ती का असली रंग तब जमा जब ‘अंकुश’ और ‘प्रतिघात’ से बतौर निर्देशक अपना सिक्का जमाने के बाद एन चंद्रा ने ‘तेजाब’ बनाई। इसी फिल्म की कामयाबी से अनिल कपूर हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन बने। और, इस फिल्म के ठीक बाद एन चंद्रा ने फिल्म ‘नरसिम्हा’ बनाई और मौका दिया एक उभरते हुए हीरो, रवि बहल को। ये बात 1991 की है।

‘बूगी वूगी’ से बनी रवि बहल की पहचान  

जावेद जाफरी, नावेद जाफरी के साथ देश का पहला डांस रियलिटी शो होस्ट करने वाले रवि बहल के फिल्म ‘नरसिम्हा’ के गाने ‘हमसे तुम दोस्ती कर लो, ये हंसी गलती कर लो..’ ने युवाओं के बीच धूम मचा दी थी। रवि बहल शानदार डांसर माने जाते हैं लेकिन फिल्मों में बतौर अभिनेता उनका करियर लंबा नहीं चला। बरसों बाद वह हिंदी फिल्म जगत के किसी कार्यक्रम में दिखे तो अधिकतर लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। ‘अमर उजाला’ ने ही उनकी तरफ लोगों का ध्यान खींचा तो उन्होंने इस बात का सरेआम शुक्रिया अदा किया और इस सीरीज के अपने अनुभवों पर लंबी बात की।

अनिल कपूर ने कर दिया नया नामकरण

रवि बहल कहते हैं, ‘जब मैं वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की शूटिंग पर पहुंचा और जब सेट पर मेरा अनिल कपूर से आमना सामना हुआ तो वह छूटते ही बोले कि अरे ये ब्रैंडो कौन है? पूरी शूटिंग वह मुझे इसी नाम से बुलाते रहे। उन्होंने पूछा भी कि मुझे कहीं इस नाम से आपत्ति तो नहीं है। लेकिन, ये उनका प्यार जताने का ढंग है। पूरी शूटिंग उन्होंने मुझे काफी दुलार दिया और एक तरह से मेरा नया नामकरण भी कर दिया।’ इतने साल बाद अभिनय में वापसी के बाद आगे की योजना क्या है, ये पूछने पर रवि कहते हैं, ‘अभी तो बस मैं फिर से हाथ साफ कर रहा हूं। इस सीरीज को लेकर क्या प्रतिक्रिया फिल्म जगत और दर्शकों की आती है, उस पर आगे की रणनीति निर्भर करेगी।’

अनिल कपूर की पहली वेब सीरीज

वहीं अनिल कपूर ने इस सवाल को सम्मान देते हुए न सिर्फ हाथ जोड़कर अपने प्रशंसकों का इतने लंबे समय तक साथ देने के लिए आभार जताया बल्कि ये भी कहा कि ये पुराने चावलों की खुशबू है जो अब तक बरकरार है। 66 साल के हो चुके अनिल कपूर इस सीरीज में विलेन बने हैं और किसी वेब सीरीज में ये उनका पहला बड़ा कदम है हालांकि इसके पहले वह टेलीविजन पर ‘24’ नामक सीरीज कर चुके हैं। रवि बहल का जिक्र चलने पर उन्होंने कहा, ‘उनके पिता के दफ्तर मैं खूब जाया करता था। रवि भी कमाल के कलाकार हैं और मैं ये कह सकता हूं कि वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ रवि के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here