[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम (Team India) की नजर 2023 में लगातार तीसरी सीरीज जीतने पर होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच (IND vs NZ) 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी शनिवार को रायपुर में खेला जाना है. इस साल भारतीय टीम ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में 2-1 से जबकि वनडे सीरीज में भी उसे 3-0 से शिकस्त दी थी. पहले मैच में शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन बनाए थे. इसके बाद माइकल ब्रेसवेल के दम पर कीवी टीम ने मैच में जोरदार संघर्ष दिखाया था और 337 रन बनाए थे. मालूम हो कि रायपुर में पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मैच में बारिश को लेकर खबर कई जगह से आ रही हैं. ऐसे में हम आपको यह बताना चाहते हैं कि यह पूरी तरह से गलत है. मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूवेदर के अनुसार, 21 जनवरी को रायपुर का अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है. यानी दोपहर के समय काफी गर्मी रहेगी. मैच दोहपर 1.30 बजे से ही शुरू होना है. यहां टी20 लीग आईपीएल के मुकाबले खेले जा चुके हैं.
बन सकते हैं 300 रन
रायपुर के मैदान की पिच की बात करें, तो यहां टी20 के अलावा रणजी ट्रॉफी में भी बड़ा स्कोर बनता रहा है. ऐसे में दूसरे वनडे में एक बार 300 से अधिक रन यहां रन सकते हैं. पहले मैच में दोनों ही टीमों ने 330 से अधिक रन बनाए थे. यहां की पिच को तेज गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है. ऐसे में शुरुआत में उन्हें मदद मिल सकती है. हालांकि दोपहर का मैच होने के कारण नमी जैसी कोई बात नहीं होगी.
IND vs NZ: शुभमन गिल नहीं हैं सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बैटर, महिला खिलाड़ी से रह गए पीछे
पहले वनडे की बात करें, तो शुभमन गिल के अलावा अन्य कोई भारतीय बैटर 40 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था. विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे. रोहित 34 रन के साथ टीम की ओर से दूसरे बेस्ट स्कोरर रहे थे. पिछली सीरीज में कोहली ने 3 में से 2 शतक ठोके थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, New Zealand, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : January 20, 2023, 10:02 IST
[ad_2]
Source link