Home Sports IND vs NZ: क्या दूसरे वनडे में भी उमरान मलिक का कटेगा पत्ता? जानें किसने खड़ी कर दी है मुश्किल

IND vs NZ: क्या दूसरे वनडे में भी उमरान मलिक का कटेगा पत्ता? जानें किसने खड़ी कर दी है मुश्किल

0
IND vs NZ: क्या दूसरे वनडे में भी उमरान मलिक का कटेगा पत्ता? जानें किसने खड़ी कर दी है मुश्किल

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 21 जनवरी को होगा.
टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच सीरीज का आगाज शानदार तरीके से हुआ. 18 जनवरी को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. लेकिन अंत में टीम इंडिया ने 12 रन से जीत दर्ज की. हालांकि, कीवी टीम की खराब शुरुआत से मुकाबला एकतरफा लग रहा था, फिर आया माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) का तूफान. मेहमानों के इस आठवें नंबर के बल्लेबाज ने भारत की धड़कने तेज कर दी थीं. पूर्व भारतीय दिग्गज वसीम जाफर ने इस मुद्दे पर गहराई से चर्चा की है.

दरअसल, भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने मेहमानों के सामने 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं, गेंदबाजी से भी मेजबान टीम हावी रही. लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल ब्रेसवेल ने गेंदबाजों को रिमांड पर ले लिया. विकेटों की पतझड़ के बीच उन्होंने महज 78 गेंद में 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 10 छक्के शामिल थे. लेकिन गेंदबाजी करने आए शार्दुल ने उनकी तूफानी पारी पर ब्रेक लगा दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मुद्दे पर वसीम जाफर ने खुलकर बात की और बताया शार्दुल इस सीरीज के लिए काफी जरूरी हैं.

शार्दुल टीम इंडिया के लिए जरूरी- वसीम जाफर

इएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान वसीम जाफर ने कहा, ‘शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के लिए काफी जरूरी हैं. उनकी मौजूदगी से टीम के पास आठवें नंबर तक टीम के पास बल्लेबाजी है. यदि उमरान मलिक वापस आते हैं तो वह शार्दुल के स्थान पर नहीं आएंगे. पिछले वनडे में शार्दुल ने दो अहम विकेट अपने नाम किए. उन्होंने शानदार यॉर्कर फेंकी और माइकल ब्रेसवेल को आउट कर दिया. अगले मैच में भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिहाज से उनका खेलना काफी जरूरी है.’

सरफराज पर बरसे चीफ सलेक्टर, बोले- जब 11 हजार से ज्यादा रन बनाने के बाद अमोल मजूमदार को नहीं मिला मौका…

‘रोहित शर्मा के बल्ले से लंबे समय से नहीं आया शतक’

पूर्व दिग्गज ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा से लंबे समय से हमें शतक देखने को नहीं मिला है. लेकिन अब उन्हें जिम्मेदारी लेनी होगी. हालांकि, वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव के पास भी मौके हैं जिसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए.’

Tags: India vs new zealand, Shardul thakur, Umran Malik, Wasim Jaffer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here