Home Sports Ind vs Nz: रोहित शर्मा के पास गोल्डन चांस…एक शतक और पाकिस्तानी दिग्गज पीछे, देखें क्या कहते हैं रिकॉर्ड्स

Ind vs Nz: रोहित शर्मा के पास गोल्डन चांस…एक शतक और पाकिस्तानी दिग्गज पीछे, देखें क्या कहते हैं रिकॉर्ड्स

0
Ind vs Nz: रोहित शर्मा के पास गोल्डन चांस…एक शतक और पाकिस्तानी दिग्गज पीछे, देखें क्या कहते हैं रिकॉर्ड्स

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड.
रोहित 91 रन बनाते ही पहुंच जाएंगे 15वें स्थान पर.

नई दिल्ली: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे हैदराबाद में खेला गया और मेन इन ब्लयू ने बेहतरीन जीत दर्ज की. दूसरा वनडे कल (21 जनवरी) को रायपुर के मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरे वनडे में जब रोहित शर्मा क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो उनके पास पाकिस्तान के पूर्व बैटर मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा.

रोहित शर्मा ने पिछले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के महान बैटर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड थोड़ा था. दूसरे वनडे में उनके पास मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा. मोहम्मद यूसुफ के नाम वनडे क्रिकेट में 9720 रन दर्ज है और वह रन बनाने के मुकाबले में 15वें स्थान पर हैं. रोहित शर्मा के पास अभी वनडे क्रिकेट में 9630 रन है. अगर रोहित शर्मा को मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ना है तो उन्हें 91 रन बनाने होंगे. यदि वह इसे करने में सफल होते हैं तो वह पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

गिल के दोहरे शतक के बीच रोहित का पुराना ट्वीट वायरल! जानें क्या लिखा था?

VIDEO: MS Dhoni ने आईपीएल 2023 के लिए शुरू की प्रैक्टिस, जमकर बहाया पसीना

रोहित शर्मा को शतक का इंतजार:
रोहित शर्मा पिछले काफी लंबे समय से वनडे में शतक नहीं लगा सके हैं. उन्होंने आखिरी बार वनडे में साल 2020 में शतक लगाया था. उनका यह शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. उन्होंने इस दौरान 119 रनों की शानदार पारी खेली थी. रोहित शर्मा बेशक अपने इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे. वह खराब फॉर्म से भी जूझते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, हाल में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 83 रनों की पारी खेली थी.

Tags: IND vs NZ, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here