Home Breaking News IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, 15 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, 15 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

0
IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, 15 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

[ad_1]

02:28 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

15 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। शार्दुल ठाकुर ने कीवी कप्तान टॉम लाथम को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। लाथम ने 17 गेंद में एक रन बनाया। कप्तान लाथम के आउट होने के साथ न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में फंस गई है। अब तक टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया है। सात रन बनाने वाले कॉन्वे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाज कमाल कर रहे हैं। अब तक पांचों विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए हैं। शमी ने दो विकेट और सिराज, शार्दुल, हार्दिक ने एक-एक विकेट लिया है। न्यूजीलैंड के लिए पिछले मैच में शतक लगाने वाले ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 24 रन है।

02:24 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

15 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा है। हार्दिक पांड्या ने अपनी ही गेंद पर डेवोन कॉन्वे का कैच पकड़ा। कॉन्वे ने 16 गेंद में सात रन बनाए। अब कीवी टीम संघर्ष कर रही है। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज शानदार लय में दिख रहे हैं।

02:11 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने भारत को तीसरा सफलता दिलाई है। उन्होंने डेरिल मिचेल को एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मिचेल ने तीन गेंद पर एक रन बनाया। शमी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। 

02:06 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

आठ रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। मोहम्मद सिराज ने हेनरी निकोलस को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया है। निकोलस 20 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। 

01:57 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। पांच ओवर में कीवी टीम एक विकेट के नुकसान पर सिर्फ आठ रन बना पाई है। मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में एक विकेट ले लिया था। इससे कीवी टीम उबर नहीं पाई है।

01:35 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

शून्य के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है। फिन एलेन पांच गेंदों में खाता खोले बिना आउट हो गए। मोहम्मद शमी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। टीम का खाता खुलने से पहले ही एलेन आउट हो चुके हैं और भारतीय टीम ने इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। तीन ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर पांच रन है।

01:14 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

01:11 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। ऐसे में इस मुकाबले के भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

12:25 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, 15 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। यह मैच जीतते ही भारत अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सातवीं वनडे सीरीज अपने नाम करेगा। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने की कोशिश करेगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here