[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को दूसरा वनडे खेला जाना है
भारतीय टीम को 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल है.
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में शनिवार का दिन अहम होने वाला है. पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाना है और मुकाबले में हार का मतलब होगा की कीवी टीम एक और बार खाली हाथ लौटेगी. पिछली 6 द्वीपक्षीय सीरीज में न्यूजीलैंड को भारत के हाथों हार मिली है.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाना है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नाराणय सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कितने बजे शुरू होगा ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे भारतीय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे से शुरू होना है. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटे पहले यानी 1 बजे किया जाएगा.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे को किस चैनल पर देख सकते है लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर देखा जा सकता है. वहीं मैच का प्रसारण दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी मैच किया जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
हॉटस्टार पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर,
न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Rohit sharma, Shubman gill, Tom Latham, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 20, 2023, 19:33 IST
[ad_2]
Source link