Home Breaking News PM Modi: पीएम मोदी ने नवनियुक्त भर्ती के लिए 71000 नियुक्ति पत्र वितरित किए, लोगों के साथ बातचीत भी की

PM Modi: पीएम मोदी ने नवनियुक्त भर्ती के लिए 71000 नियुक्ति पत्र वितरित किए, लोगों के साथ बातचीत भी की

0
PM Modi: पीएम मोदी ने नवनियुक्त भर्ती के लिए 71000 नियुक्ति पत्र वितरित किए, लोगों के साथ बातचीत भी की

[ad_1]

PM Modi

PM Modi
– फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए लोगों के साथ बातचीत भी की।

इससे पहले पीएमओ ने कहा कि रोजगार सृजन को मुख्य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्वपूर्ण कदम है। रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

पीएमओ ने कहा कि देश भर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के तहत जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, तकनीशियन, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर एकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here