[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड के खिलाफ शान मसूद को बनाया गया था उप कप्तान
शान को पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में नहीं दी गई जगह
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में बीते कुछ महीनों से आया भूचाल थमता नहीं दिख रहा है. टीम की सिलसिलेवार हार के बीच आए दिन नए विवाद सामने आ रहे हैं. इस बीच, अब तक आंतरिक चीफ सेलेक्टर रहे शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भी एक फैसले की आलोचना करते हुए पीसीबी (PCB) को खरी-खरी सुनाई है.
नजम सेठी की अगुआई वाले बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शान मसूद (Shan Masoosd) को उप कप्तान बनाया था. तब ये खबर आई थी कि बाबर आजम (Babar Azam) इस फैसले से खुश नहीं थे. दिलचस्प बात ये रही कि शान मसूद टीम के उप कप्तान थे लेकिन, उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई. अब इस मसले पर शाहिद अफरीदी ने भी सवाल उठाए हैं. पूर्व कप्तान ने पीसीबी पर निशाना साधते हुए कहा कि शान मसूद को पाकिस्तान टीम का उप कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए था.
‘हमें भरोसे में नहीं लिया गया’
अफरीदी ने कहा, शान मसूद को वनडे टीम में बड़ी जिम्मेदारी देने से पहले पीसीबी को बाबर आजम या मुझे विश्वास में लेना चाहिए था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मैंने बाबर के साथ मिलकर जो टीम चुनी उसमें शान मसूद को उप कप्तान बनाए जाने जैसी कोई बात नहीं थी. अफरीदी ने समां टीवी से बात करते हुए कहा, शान को डर्बीशायर के लिए उनके प्रदर्शन के आधार पर पाकिस्तान टीम का कप्तान या उप कप्तान नहीं बनाया जा सकता है.
‘टीम को 2 कप्तानों की जरूरत’
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए अलग-अलग फॉर्मैट में अलग कप्तानों की नियुक्ति पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि बाबर आजम के पास अपनी कप्तानी में सुधार के लिए बहुत जगह है. मैं 3 अलग-अलग कप्तानों के पक्ष में नहीं हूं. हालांकि, टेस्ट और वनडे टीम के लिए एक कप्तान और टी20 के लिए अलग कप्तान जरूर हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, Pcb, Shahid afridi
FIRST PUBLISHED : January 21, 2023, 20:41 IST
[ad_2]
Source link