Home Sports IND vs NZ: रोहित की टीम इंडिया से वनडे सीरीज हारने पर टूट गए न्यूजीलैंड के कप्तान, मैच के बाद दिया दिल चीरने वाला बयान

IND vs NZ: रोहित की टीम इंडिया से वनडे सीरीज हारने पर टूट गए न्यूजीलैंड के कप्तान, मैच के बाद दिया दिल चीरने वाला बयान

0
IND vs NZ: रोहित की टीम इंडिया से वनडे सीरीज हारने पर टूट गए न्यूजीलैंड के कप्तान, मैच के बाद दिया दिल चीरने वाला बयान

[ad_1]

IND vs NZ, 2nd ODI: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया से वनडे सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टूट गए हैं. दरअसल, रायपुर में शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा करते हुए 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की सटीक गेंदबाजी का सामना करने में लगातार दूसरी बार विफल रहने के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी न्यूजीलैंड टीम हार गई.

रोहित की टीम इंडिया से वनडे सीरीज हारने पर टूट गए न्यूजीलैंड के कप्तान

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की वापसी कराई थी, लेकिन कीवी टीम ये मैच 12 रनों से हार गई थी. शनिवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम 108 रनों पर ऑलआउट हो गई. मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की लहराती गेंदों के सामने न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज असहाय दिखे और न्यूजीलैंड टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी.

मैच के बाद दिया दिल चीरने वाला बयान

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद कहा, ‘मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शानदार गेंदबाज हैं. दोनों की लाइन लेंथ बल्लेबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होती है. उन्होंने हमें रन बनाने का मौका नहीं दिया.’ दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट की करारी शिकस्त के बाद लाथम ने कहा, ‘आज का दिन उनके लिए अच्छा था और हमारे लिए खराब था. हम उन पर दबाव बनाने और वापसी करने में सक्षम नहीं थे.’ न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, ‘जब आप 100 रन से कुछ अधिक के स्कोर पर आउट हो जाते है तो चीजें आपके लिए मुश्किल हो जाती है. हमारी किस्मत अच्छी नहीं थी कि भारत ने आज जो भी किया वह उनके पक्ष में रहा. हम अगले मैच में चीजों को बदलने की कोशिश करेंगे.’ न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि टीम की असफलता का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों द्वारा साझेदारी नहीं बना पाना रहा. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा, ‘मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने साझेदारी बनाने की कोशिश की और फिर ग्लेन फिलिप्स और सैंटनर ने, लेकिन जैसा की मैंने कहा, अगर आप 100 रन के स्कोर के आस-पास आउट हो जाएंगे तो वापसी मुश्किल हो जाती है.’

(Content Credit – PTI)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here