Home Sports IND vs NZ: रोहित शर्मा का नन्हा फैन मैदान में घुसा, हिटमैन को लगाया गले, कप्तान की फिर दिखी दरियादिली

IND vs NZ: रोहित शर्मा का नन्हा फैन मैदान में घुसा, हिटमैन को लगाया गले, कप्तान की फिर दिखी दरियादिली

0
IND vs NZ: रोहित शर्मा का नन्हा फैन मैदान में घुसा, हिटमैन को लगाया गले, कप्तान की फिर दिखी दरियादिली

[ad_1]

हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 108 रन का लक्ष्य.
रोहित शर्मा से मिलने के लिए मैदान में घुसा नन्हा फैन.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. टीम इंडिया की आक्रामक गेंदबाजी के सामने मेहमान टीम जूझती नजर आई और महज 108 रन पर ही सिमट गई. लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी आने के बाद एक शानदार मूमेंट देखने को मिला.

रोहित शर्मा ने टीम को एक शानदार शुरुआत दी. उन्होंने चौकों और छक्कों से भरी अर्धशतकीय पारी से फैंस का खूब मनोरंजन किया. वहीं, 10वें ओवर में रोहित ने एक शानदार छक्का लगा दिया. इस बीच मैदान में हिटमैन का एक नन्हा फैन मैदान में घुस गया और तेजी से भागकर रोहित के गले लगा. वहीं, बड़े दिल वाले रोहित शर्मा ने उसे खुद से दूर नहीं किया बल्कि ग्राउंड स्टाफ ने उस बच्चे को जल्दी से हटाया. इस मूमेंट के बाद फैंस के बीच शोर मच गया. भारतीय कप्तान का बड़ा दिल देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

Rohit Sharma

इससे पहले एक बच्चे के पोछे थे आंसू

बड़ा दिल रखने वाले भारतीय कप्तान के कई बार शानदार मूमेंट वायरल होते दिखाई देते हैं. हाल ही में रोहित शर्मा ने एक छोटे बच्चे के आंसू पोछे थे. उसके बाद उसके साथ फोटो भी ली थी. जिसका वीडियो ट्विटर पर देखने को मिला था. वहीं, मैदान में भी हिटमैन अक्सर दरियादिली दिखाते नजर आते हैं.

विराट कोहली की बात निकली सच…रोहित शर्मा भूलने के मामले में सबसे आगे, आज फिर कर दिया कांड

टीम इंडिया को मिला 108 रन का टारगेट

शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को 108 रन का टारगेट मिला है. टीम इंडिया को एक शानदार शुरुआत मिल चुकी है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने मिलकर 70 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया सीरीज को अपने नाम करने से महज कुछ ही रन दूर है.

Tags: India vs new zealand, ODI cricket, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here