Home Sports IND vs NZ : 2 विकेट, गजब का कैच, रौ में लौटा ऑलराउंडर वर्ल्‍ड कप ढाएगा कहर

IND vs NZ : 2 विकेट, गजब का कैच, रौ में लौटा ऑलराउंडर वर्ल्‍ड कप ढाएगा कहर

0
IND vs NZ : 2 विकेट, गजब का कैच, रौ में लौटा ऑलराउंडर वर्ल्‍ड कप ढाएगा कहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने दर्ज की जीत
एकतरफा मैच में न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

नई दिल्‍ली. भारत ने न्‍यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 8 विकेट से शिकस्‍त दी. एकतरफा मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों ने न्‍यूजीलैंड की टीम को 108 रन पर समेट दिया. कीवी बैटर सिर्फ 35 ओवर ही क्रीज पर टिक सके. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 3 जबकि, हार्दिक पंड्या और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए. कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के खाते में 1-1 विकेट आई. हार्दिक ने बेहतरीन गेंदबाजी के साथ अपनी जबदस्‍त फील्डिंग से भी मैच पर असर डाला.

पंड्या ने पारी के 10वें ओवर में खतरनाक कीवी बैटर डेवॉन कॉन्‍वे का अपनी ही गेंद पर हैरतअंगेज कैच पकड़ा. उन्‍होंने 30वें ओवर में उन्‍होंने क्रीज पर जमते नजर आ रह मिचेल सेंटनर का विकेट उखाड़ दिया. पहले वनडे में सेंटनर ने 6 विकेट जल्‍दी गिर जाने के बाद मिचेल ब्रेसवेल के साथ मिलकर 162 रन की साझेदारी की थी. उस मैच में सेंटनर ने 45 गेंद में 7 चौक और एक छक्‍के की मदद से 57 रन बनाए थे. पंड्या ने इनिंग ब्रेक में अपने और टीम के प्रदर्शन के बारे में कहा, ईमानदारी से बोलूं तो यह शानदार दिन था. हमने विकेट का सही इस्तेमाल किया और हमारे लिए सब कुछ अच्छा रहा. मुझे उस रिटर्न कैच को लेने में कोई दिक्‍कत महसूस नहीं हुई.

IND vs NZ: विराट कोहली की बात निकली सच…रोहित शर्मा भूलने के मामले में सबसे आगे, आज फिर कर दिया कांड

IND vs NZ: टीम से बाहर होने की कगार पर था खिलाड़ी, 36 गेंद में उड़ाए ‘परखच्चे’, उमरान मुश्किल में

‘हर मैच के साथ बेहतर हो रहा हूं’

हार्दिक ने कहा, मेरा शरीर हर मैच के साथ बेहतर महसूस कर रहा है. यह अच्छी तरह से और समय पर आ रहा है. मैच में हमने सही क्षेत्र में गेंद डाली, बैटर को परखते रहे. यह उन दिनों में से एक था जब बल्ले के किनारे से लग रही गेंद फील्डर्स के पास जा रही थी और हम कैच लपक लेते थे. हालांकि, यह 108 रन का विकेट नहीं है. हार्दिक ने जिस तरह रनअप के साथ नीचे झुकते हुए कॉन्‍वे का असाधारण कैच पकड़ा उससे साफ है वह पूरी तरह फ‍िट है. वनडे वर्ल्‍ड कप को देखते हुए यह टीम इंडिया के लिए अच्‍छा संकेत है.

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here