Home Sports IND vs NZ LIVE: मैच में भारतीय तेज गेंदबाज हुए हावी, न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिरे

IND vs NZ LIVE: मैच में भारतीय तेज गेंदबाज हुए हावी, न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिरे

0
IND vs NZ LIVE: मैच में भारतीय तेज गेंदबाज हुए हावी, न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिरे

[ad_1]

India vs New Zealand 2nd ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ही मैच में कप्तान रोहित शर्मा सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे. हैदराबाद में खेला गया सीरीज का पहला वनडे हाई-स्कोरिंग मैच रहा जिसमें टीम इंडिया को अंतिम ओवर में जीत मिली थी. 

भारतीय टीम ने जीता टॉस 

दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर.

टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे 

दोनों टीमों के बीच सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी थी. शुभमन गिल की 208 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए थे. इस टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन वह 49.2 ओवर में 337 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. न्यूजीलैंड की ओर से माईकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए थे. 

दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है पिच

रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में पिच की बात करें तो इसे बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है. इस मैदान पर गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. उन्हें गति और उछाल दोनों ही मिल सकते हैं. बीसीसीआई ने हिमाचल प्रदेश से पिच क्यूरेटर सुनील चौहान को ऑब्जर्वर के तौर पर रायपुर भेजा है. ऐसा कहा जा रहा है कि पिच पर थोड़ी घास रखी जाएगी.  

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here