Home Sports MS Dhoni: एमएस धोनी अब SA20 लीग में खेलते आएंगे नजर? इस दिग्गज खिलाड़ी के बयान से हलचल हुई तेज

MS Dhoni: एमएस धोनी अब SA20 लीग में खेलते आएंगे नजर? इस दिग्गज खिलाड़ी के बयान से हलचल हुई तेज

0
MS Dhoni: एमएस धोनी अब SA20 लीग में खेलते आएंगे नजर? इस दिग्गज खिलाड़ी के बयान से हलचल हुई तेज

[ad_1]

Graeme Smith On MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2023 की तैयारियों में लग गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. इन सब के बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) को एक और टी20 लीग में खेलने का ऑफर मिला है. एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने एक बड़ा बयान दिया है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. 

ग्रीम स्मिथ ने दिया इस लीग में खेलने का ऑफर

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की दिली इच्छा है करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) में खेलें. साउथ अफ्रीका के सबसे सफल कप्तान स्मिथ SA20 के आयुक्त हैं. इस टूर्नामेंट की सभी छह टीम की मालिक आईपीएल फ्रेंचाइजी हैं. धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह इसके बाद आईपीएल में खेल रहे हैं. आईपीएल में खेलने के कारण वह अभी विदेशी लीग में खेलने की योग्यता नहीं रखते हैं. एसए20 के पहले टूर्नामेंट में कोई भी भारतीय हिस्सा नहीं ले रहा है. आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अपने सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है.

एमएस धोनी की जमकर की तारीफ 

ग्रीम स्मिथ ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ‘धोनी जैसे खिलाड़ियों का लीग में खेलना शानदार होगा. हम बीसीसीआई के फैसले का सम्मान करते हैं. हमारे उनके साथ अच्छे कामकाजी रिश्ते हैं और हम नियमित तौर पर उनसे बात करते हैं और सीख लेते हैं. उन्हें इस तरह की बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन का अपार अनुभव है. जहां तक हमारा सवाल है तो हम उन्हें (संन्यास ले चुके भारतीय खिलाड़ियों को) लीग से जोड़ने का प्रयास करेंगे. हम एक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट लीग तैयार करना चाहते हैं. धोनी जैसे खिलाड़ी का हमारी लीग से जुड़ना बेहद महत्वपूर्ण होगा. अगर मौका मिला तो मैं उनसे बात करूंगा.’

आईपीएल की तरह है SA20 लीग

साउथ अफ्रीकी लीग की टीमों की जर्सी और लोगो आईपीएल जैसी हैं और ऐसे में यह टूर्नामेंट आईपीएल का ही दूसरा रूप लगता है. साउथ अफ्रीका में टीमें जिस तरह से अपना प्रचार कर रही हैं उस पर बीसीसीआई ने चिंता जताई है लेकिन स्मिथ ने कहा कि भारतीय बोर्ड ने उनके सामने इस तरह की कोई बात नहीं की है. उन्होंने कहा, ‘हमारे बीसीसीआई से करीबी रिश्ते हैं और अभी तक ऐसी कोई बात नहीं उठाई गई है.’

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – अब किसी और की ज़रूरत नहीं
 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here