Home Breaking News Uttarakhand: बड़ा फेरबदल, गृह विभाग में महिलाओं का दबदबा, निवेदिता कुकरेती बनीं अपर सचिव गृह

Uttarakhand: बड़ा फेरबदल, गृह विभाग में महिलाओं का दबदबा, निवेदिता कुकरेती बनीं अपर सचिव गृह

0
Uttarakhand: बड़ा फेरबदल, गृह विभाग में महिलाओं का दबदबा, निवेदिता कुकरेती बनीं अपर सचिव गृह

[ad_1]

उत्तराखंड सचिवालय

उत्तराखंड सचिवालय
– फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के गृह विभाग में अब महिलाओं का दबदबा हो गया है। अपर मुख्य सचिव, विशेष सचिव के बाद अब अपर सचिव के पद पर शासन ने निवेदिता कुकरेती को तैनात कर दिया है। शुक्रवार को पांच अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया।

गृह विभाग के अहम पदों पर महिला अधिकारियों का दबदबा हो गया है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी, विशेष गृह सचिव रिद्धिम अग्रवाल के बाद अब अपर सचिव के पद पर निवेदिता कुकरेती को तैनात कर दिया गया है।

इसके अलावा आईटीडीए की जिम्मेदारी अब अमित सिन्हा से लेकर आईएएस नितिका खंडेलवाल को सौंपी गई है। अमित सिन्हा निदेशक विजिलेंस के पद पर सेवाएं देते रहेंगे। वहीं, अपर सचिव शहरी विकास हरक सिंह रावत को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

श्याम सिंह राणा को इस जिम्मेदारी से हटाकर अब केवल स्मार्ट सिटी एडिशनल सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here