Home Sports VIDEO: युजवेंद्र चहल ने रायपुर के ड्रेसिंगरूम का कराया दीदार… खाने का मेन्यू भी दिखाया.. रोहित शर्मा बोले- अच्छा फ्यूचर है तेरा

VIDEO: युजवेंद्र चहल ने रायपुर के ड्रेसिंगरूम का कराया दीदार… खाने का मेन्यू भी दिखाया.. रोहित शर्मा बोले- अच्छा फ्यूचर है तेरा

0
VIDEO: युजवेंद्र चहल ने रायपुर के ड्रेसिंगरूम का कराया दीदार… खाने का मेन्यू भी दिखाया.. रोहित शर्मा बोले- अच्छा फ्यूचर है तेरा

[ad_1]

हाइलाइट्स

युजवेंद्र चहल ने मैच से पहले खाने का मेन्यू दिखाया
कैमरा लेकर ड्रेसिंगरूम में पहुंचे चहल
रोहित शर्मा ने चहल से कुछ यूं लिए मजे

नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम और टॉम लाथम (Tom Latham) की अगुआई वाली न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आज यानी शनिवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस स्टेडियम में पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच का आयोजन हो रहा है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी वहीं कीवी टीम की कोशिश पलटवार की होगी. मैच से एक दिन पहले युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने रायपुर के ड्रेसिंग रूम का दीदार कराया. यही नहीं उन्होंने कैमरे में यह भी दिखाया कि टीम इंडिया के खाने के मेन्यू में क्या क्या शामिल होता है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में चहल से शुरुआत होती है. चहल कहते हैं कि आज चहल टीवी’ पर कोई प्लेयर नहीं आएंगे बल्कि आज हम आपको सर्वे करवाएंगे ड्रेसिंग रूम का. चहल ने सबसे पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए दिखाया. इसके बाद उन्होंने बताया कि रोहित के साथ विराट कोहली और उप कप्तान हार्दिक पंड्या की सीट है. इसके बाद चहल ने कैमरा ईशान किशन पर फोकस कर उनसे दोहरे शतक के बारे में पूछा.

यह भी पढ़ें:50वें ग्राउंड पर 23वीं सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया… रायपुर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज होंगे हावी.. टॉस बन सकता है बॉस

ऐतिहासिक मैच का गवाह बनेगा रायपुर का स्टेडियम… टीम इंडिया रचेगी इतिहास.. ODI क्रिकेट में पहली बार होगा ऐसा

Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Ishan kishan, Rohit sharma, Yuzvendra Chahal



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here