Home Sports अब तो वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने भी बोल दिया- भारत के पास विश्व कप जीतने लायक टीम, बस एक फैसला…

अब तो वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने भी बोल दिया- भारत के पास विश्व कप जीतने लायक टीम, बस एक फैसला…

0
अब तो वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने भी बोल दिया- भारत के पास विश्व कप जीतने लायक टीम, बस एक फैसला…

[ad_1]

हाइलाइट्स

कपिल देव ने हालिया प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया की तारीफ की है
पूर्व भारतीय कप्तान भारतीय टीम के टैलेंट पूल को देखकर खुश हैं

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया की तारीफ की है. कपिल ने कहा कि मौजूदा टीम इंडिया में घर में वनडे विश्व कप जीतने के लिए सभी जरूरी खूबियां हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पास काफी बड़ा टैलेंट पूल है और तीनों फॉर्मेट में हम अलग-अलग टीम उतार सकते हैं.वहीं, इस पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने टीम सेलेक्शन को लेकर भी अपनी बात राय जाहिर की. उन्होंने कहा कि प्लेइंग-XI में लगातार बदलाव चयनकर्ताओं के विवेक पर छोड़ देना चाहिए.

कपिल देव ने गल्फ न्यूज से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें इसे क्रिकेट बोर्ड पर छोड़ देना चाहिए कि वे (चयनकर्ता) क्या योजना बनाते हैं. इतने सारे क्रिकेटर आ रहे हैं तो सभी को खेलने का मौका मिलना चाहिए. मैं बाहर से जो देख सकता हूं, वह यह है हमारे पास भविष्य में वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम हो सकती है. इस तरह से आपके पास खिलाड़ियों का बड़ा टैलेंट पूल होगा.’

सूर्यकुमार को प्लेइंग-XI से बाहर रखने का फैसला गलत: कपिल
इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कुछ मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग-XI में मौका नहीं देने के भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसले पर नाखुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच चुना जाता है, अगर उसे अगले दिन बाहर किया जाता है और कोई और आता है तो एक क्रिकेटर के तौर पर वो इसके पीछे की सोच नहीं समझ पा रहे.

KL Rahul से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कर ली शादी, एक दिन पहले अफरीदी ने टीम में जगह पर उठाए थे सवाल

सूर्यकुमार वनडे की पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैच में मौका नहीं मिला था. वो तीसरे वनडे में खेलने उतरे थे. लेकिन 4 रन बना पाए थे. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टी20 में 112 रन की तूफानी पारी खेली थी.

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने शमी-सिराज की लगाई क्लास! बीच मैच में कहना पड़ा- बॉस और भी…

सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में 26 गेंद में 31 रन बनाए थे. रायपुर वनडे में उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला.

Tags: India vs new zealand, Kapil dev, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here