Home Sports रवींद्र जडेजा का 2 दिन बाद मैदान पर कमबैक! आखिरी मैच के लिए 2 दिग्गज के साथ टीम से जुड़ गए

रवींद्र जडेजा का 2 दिन बाद मैदान पर कमबैक! आखिरी मैच के लिए 2 दिग्गज के साथ टीम से जुड़ गए

0
रवींद्र जडेजा का 2 दिन बाद मैदान पर कमबैक! आखिरी मैच के लिए 2 दिग्गज के साथ टीम से जुड़ गए

[ad_1]

हाइलाइट्स

रवींद्र जडेजा 2 दिन बाद मैदान पर वापसी कर सकते हैं
उन्हें पिछले साल एशिया कप के दौरान घुटने में चोट लग गई थी

नई दिल्ली. रवींद्र जडेजा को पिछले साल एशिया कप के दौरान घुटने में चोट लग गई थी. इसकी सर्जरी के बाद से ही वो मैदान से दूर हैं. हालांकि, अब वो वापसी के लिए तैयार हैं. वो अपनी घरेलू टीम सौराष्ट्र से जुड़ गए हैं और दो दिन बाद टीम के रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के एलीट ग्रुप के आखिरी मैच में खेलते नजर आएंगे. जडेजा को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 4 टेस्ट की सीरीज के पहले 2 मैच के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. लेकिन, उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. ऐसे में जडेजा ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले मैच फिट होना चाहते हैं. इसलिए फिटनेस टेस्ट से पहले तमिलनाडु के खिलाफ 24 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के एलीट- ग्रुप बी मैच में खेलेंगे.

जडेजा के अलावा जयदेव उनादकट और चेतेश्वर पुजारा को भी सौराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया है. सौराष्ट्र के कोच नीरज ओडेरा ने स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत में कहा, ‘उनकी ट्रेनिंग और वर्कलोड मैनेजमेंट नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रोटोकॉल के मुताबिक होगा. वास्तव में, मैंने जड्डू को व्हाट्सऐप मैसेज भेजा था, जिसमें उन्हें बताया था कि युवा खिलाड़ी उनके टीम से जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे. उन्होंने मुझे जवाब दिया कि मैं खुद भी लंबे वक्त तक टीम से जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं. जडेजा को सौराष्ट्र की तरफ से रणजी ट्रॉफी मैच खेले हुए काफी वक्त हो चुका है. कोच ने कहा कि जडेजा की क्षमता वाले खिलाड़ी के टीम से जोड़ने से युवा खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा.’

” isDesktop=”true” id=”5261283″ >

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने शमी-सिराज की लगाई क्लास! बीच मैच में कहना पड़ा- बॉस और भी…

KL Rahul से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कर ली शादी, एक दिन पहले अफरीदी ने टीम में जगह पर उठाए थे सवाल

जडेजा का यह बीते 5 महीने में पहला मैच होगा. उन्होंने बीते दिनों अपनी ट्रेनिंग का एक भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. 34 साल के जडेजा पिछले साल एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच के बाद टीम से बाहर हो गए थे. इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी. चोट के चलते वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर हो गए थे. जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है. हालांकि, वो तभी टीम का हिस्सा बन पाएंगे, जब फिटनेस टेस्ट पास करेंगे.

Tags: Cheteshwar Pujara, India vs Australia, Ranji Trophy, Ravindra jadeja, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here