Home Breaking News Australian Open: नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्विटेक ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, ऐलेना ने सीधे सेटों में हराया

Australian Open: नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्विटेक ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, ऐलेना ने सीधे सेटों में हराया

0
Australian Open: नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्विटेक ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, ऐलेना ने सीधे सेटों में हराया

[ad_1]

ऐलेना रयबकिना (बाएं) और इगा स्वियातेक (दाएं)

ऐलेना रयबकिना (बाएं) और इगा स्वियातेक (दाएं)
– फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में पुरुषों के बाद महिला एकल में भी उलटफेर का दौर शुरू हो चुका है। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं। वह रविवार को महिला एकल के चौथे दौर में एलेना रयबाकिना से 4-6, 4-6 से हार गईं। रयबकिना ने महिला एकल स्पर्धा में नंबर एक खिलाड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। स्वियातेक इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता वाली महिला खिलाड़ी भी थीं। विंबलडन चैंपियन रयबानिका ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करके अपने खिताब जीतने की प्रबल दावेदारी पेश की है।

इससे पहले इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल में शीर्ष वरीयता वाले राफेल नडाल और दूसरी वरीयता वाले कैस्पर रुड हारकर बाहर हो चुके हैं। इन दोनों के अलावा एंडी मरे और दानिल मेदवेदेव भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

कजाखस्तान की रयबनिका ने एक घंटे और 29 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और स्वियातेक को टूर्नामेंट से बाहर करने के साथ ही अपने खिताब जीतने की प्रबल दावेदारी पेश की। पिछले साल यूएस ओपन अपने नाम करने वाली कजाखस्तान की खिलाड़ी ने कहा कि यह वाकई काफी मुश्किल मैच था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here